ICC एकदिवसीय रैंकिंग: भारत की बराबरी पर न्यूजीलैंड, बल्लेबाजों में कोहली दूसरे स्थान पर बरक़रार

cricket cover image

पिछले कुछ समय में काफी कम एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय खेले गए हैं और इसीलिए एकदिवसीय रैंकिंग पर कोई बड़ा प्रभाव पड़ता नहीं दिख रहा है। हालांकि न्यूजीलैंड ने पिछले हफ्ते तीन एकदिवसीय मैचों के लिए बांग्लादेश की मेजबानी की और मेहमानों को 3-0 से आसानी से हराया। इस सीरीज के बाद रैंकिंग पर हल्का प्रभाव पड़ा है और आईसीसी ने हालिया रैंकिंग भी जारी कर दी है। 3-0 की जीत की बदौलत न्यूजीलैंड को सीरीज के बाद रैंकिंग में दो अंक हासिल किये और अब वो 111 अंकों के साथ भारत की बराबरी पर पहुँच गया है। हालांकि दशमलव के बाद की गणना में भारत आगे है और फिलहाल तीसरे स्थान पर काबिज़ है। 120 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया पहले और 116 अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर बरकरार है। तीन लगातार मैच हारने की वजह से बांग्लादेश को रैंकिंग में चार अंकों का नुकसान हुआ है और अब वो 91 अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं। आठवें स्थान पर मौजूद पाकिस्तान से बांग्लादेश अब सिर्फ दो अंक आगे हैं और इसको मद्देनज़र रखते हुए ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच होने वाली आगामी एकदिवसीय सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। पाकिस्तान की टीम रैंकिंग में बांग्लादेश से आगे आना चाहेगी। इसके अलावा भारत-इंग्लैंड सीरीज भी रैंकिंग पर प्रभाव डालेगी। अगर बल्लेबाजी रैंकिंग की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स अभी भी टॉप पर मौजूद हैं। टॉप 10 में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन अभी भी पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। हालांकि मार्टिन गप्टिल को दो स्थान का नुकसान हुआ और वो अब आठवें स्थान पर चले गए हैं। गप्टिल के नुकसान से हाशिम अमला और जो रूट को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है। भारत से टॉप 10 में विराट कोहली दूसरे और रोहित शर्मा नौवें स्थान पर कायम हैं। टॉप 10 से बाहर न्यूजीलैंड के टॉम लैथम को 11 स्थानों का फायदा हुआ है और वो अब 33वें स्थान पर हैं। सीरीज में सबसे ज्यादा 228 रन बनाने वाले नील ब्रूम अब 114वें स्थान पर पहुँच गए हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से ल्युक रोंकी (73वें), कोलिन मुनरो (96वें) और जेम्स नीशम (100वें) भी टॉप 100 में मौजूद हैं। बांग्लादेश की तरफ से मुशफिकुर रहीम 19वें, तमीम इक़बाल 23वें, सौम्य सरकार 32वें, शकीब अल हसन 34वें, महमुदुल्लाह 51वें, इमरुल कायेस 69वें और सब्बीर रहमान 78वें स्थान पर हैं। मोसद्देक होसैन 37 स्थान के फायदे से 133वें स्थान पर पहुँच गए हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट पहले और मैट हेनरी सातवें स्थान पर बरक़रार हैं। भारत से अक्षर पटेल टॉप 10 में शामिल एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं और वो नौवें स्थान पर हैं। बांग्लादेश के शकीब अल हसन एक स्थान के नुकसान से छठे स्थान पर खिसक गए हैं। बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मोर्तज़ा टॉप 10 से बाहर हो गए हैं और अब 14वें स्थान पर हैं। उनकी जगह अफ़ग़ानिस्तान के मोहम्मद नबी फिर से टॉप 10 में शामिल हो गए हैं। टॉप 10 से बाहर न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर 16 स्थान के फायदे से 34वें, टिम साउदी पांच स्थान के फायदे से 26वें और जेम्स नीशम 20 स्थान के फायदे से 120वें स्थान पर पहुँच गए हैं। बांग्लादेश के मुस्ताफिजुर रहमान 19 स्थान के फायदे से 29वें और तस्कीन अहमद आठ स्थान के फायदे से 78वें स्थान पर पहुँच गए हैं। ऑल राउंडरों की रैंकिंग में शकीब अल हसन अभी भी टॉप पर बरक़रार हैं। न्यूजीलैंड से कोई भी खिलाड़ी टॉप 10 में शामिल नहीं है। भारत के रविन्द्र जडेजा आठवें स्थान पर हैं। एकदिवसीय टीम रैंकिंग:

Ad
रैंक टीम पॉइंट्स
1 ऑस्ट्रेलिया 120
2 दक्षिण अफ्रीका 116
3 भारत 111
4 न्यूजीलैंड 111
5 इंग्लैंड 107
6 श्रीलंका 101
7 बांग्लादेश 91
8 पाकिस्तान 89
9 वेस्टइंडीज 86
10 अफ़ग़ानिस्तान 52
11 ज़िम्बाब्वे 48
12 आयरलैंड 42

टॉप 10 बल्लेबाज:

रैंक प्लेयर पॉइंट्स
1 एबी डीविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) 861
2 विराट कोहली (भारत) 848
3 डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) 846
4 क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) 779
5 केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) 770
6 हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) 748
7 जो रूट (इंग्लैंड) 747
8 मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) 735
9 रोहित शर्मा (भारत) 728
10 स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) 725

टॉप 10 गेंदबाज:

रैंक प्लेयर पॉइंट्स
1 ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड) 720
2 इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका) 712
3 सुनील नारेन (वेस्टइंडीज) 711
4 मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) 705
5 आदिल रशीद (इंग्लैंड) 655
6 शकीब अल हसन (बांग्लादेश) 643
7 मैट हेनरी (न्यूजीलैंड) 641
8 कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका) 628
9 अक्षर पटेल (भारत) 624
10 मोहम्मद नबी (अफ़ग़ानिस्तान) 619
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications