ICC एकदिवसीय टीम रैंकिंग: ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दक्षिण अफ्रीका बनी नई नंबर 1 टीम

दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज में 5-0 से हराकर आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। आईसीसी ने इस सीरीज के बाद हालिया एकदिवसीय रैंकिंग जारी की है और 5-0 के वाइटवॉश की बदौलत दक्षिण अफ्रीका लगभग ढाई साल बाद नंबर 1 बनी है। सीरीज जीत से दक्षिण अफ्रीका को तीन अंक मिले और वो ऑस्ट्रेलिया (118) से एक अंक आगे निकल गई। ऑस्ट्रेलिया को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ चैपल-हैडली सीरीज हरने का नुकसान हुआ और अब वो दूसरे स्थान पर चले गए हैं। न्यूजीलैंड तीसरे और भारत चौथे स्थान पर बरक़रार है। वाइटवॉश के कारण श्रीलंका को तीन अंकों का नुकसान हुआ है, हालांकि अभी भी वो 98 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। आने वाले दिनों में दक्षिण अफ्रीका को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलनी है और उस सीरीज में जीत दक्षिण अफ्रीका को पहले स्थान पर बनाये रखने के लिए काफी है। लेकिन अगर न्यूजीलैंड वो सीरीज जीतेगी तो ऑस्ट्रेलिया के साथ साथ खुद न्यूजीलैंड के टॉप पर पहुंचने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने फरवरी 2007, मार्च 2008, जनवरी 2009 और अक्टूबर 2014 में पहला स्थान हासिल किया था। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलियर्स ने टीम के पहले स्थान पर पहुँचने की ख़ुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले नंबर 1 टीम बनाना अच्छी बात है और इससे हमारी तैयारियों को भी मदद मिलेगी। उन्होंने ये भी कहा कि इस स्थान को बरक़रार रखने के लिए हमें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के अलावा ज़िम्बाबवे और अफ़ग़ानिस्तान भी पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलेंगी। उस सीरीज में दोनों टीमें रैंकिंग में 10वें स्थान के लिए जद्दोजेहद करेगी। अगर ज़िम्बाब्वे ने अफ़ग़ानिस्तान को हरा दिया, तो वो 10वें स्थान पर आ सकते हैं। टीम रैंकिंग:

रैंक टीम पॉइंट्स
1 दक्षिण अफ्रीका 119
2 ऑस्ट्रेलिया 118
3 न्यूजीलैंड 113
4 भारत 112
5 इंग्लैंड 107
6 श्रीलंका 98
7 बांग्लादेश 91
8 पाकिस्तान 89
9 वेस्टइंडीज 86
10 अफ़ग़ानिस्तान 52
11 ज़िम्बाब्वे 47
12 आयरलैंड 42
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications