आईसीसी वन-डे रैंकिंग में एबी डीविलियर्स और विराट कोहली में इतना फर्क

आईसीसी ने बल्लेबाजों की ताजा वन-डे रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स शीर्ष ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा हैं। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर तीन स्थान की छलांग लगाते हुए 12वें स्थान पर पहुंचे। टीम इंडिया की रन मशीन विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के तीन-तीन खिलाड़ी शीर्ष 10 बल्लेबाजों में शामिल है। आश्चर्य की बात है कि नंबर वन टीम ऑस्ट्रेलिया का कोई खिलाड़ी शीर्ष 10 बल्लेबाजों में शामिल नहीं है। ऑस्ट्रलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मेक्स्वेल वेस्टइंडीज में हाल ही में संपन्न ट्राई सीरीज के बाद 14वें स्थान पर पहुंचे थे, लेकिन वह नई सूची में 22वें स्थान पर खिसक गए हैं। उंगली में चोट के कारण बीच सीरीज से बाहर हुए वॉर्नर ने पहले तीन मैचों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जमाने के साथ ही 165 रन बनाए थे, जिसका उन्हें रैंकिंग में लाभ मिला। वह मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष रैंकिंग वाले बल्लेबाज हैं। दूसरे स्थान पर काबिज विराट कोहली शीर्ष बल्लेबाज (एबी) से 74 अंक पीछे हैं। वेस्टइंडीज दौरे पर एबी का प्रदर्शन फीका रहा। उन्होंने पांच पारियों में 24।20 की औसत से रन बनाए। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ अच्छे फॉर्म में होने के बावजूद 15वें स्थान पर काबिज हैं। दक्षिण अफ्रीका के ओपनर हाशिम अमला इस सूची में तीसरे स्थान पर हे, जिसके पीछे न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन और मार्टिन गुप्टिल हैं। रोहित शर्मा और शिखर धवन शीर्ष 10 में शामिल होने वाले अन्य दो भारतीय बल्लेबाज हैं। श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान सातवें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक और इंग्लैंड के जो रूट भी शीर्ष 10 में जगह बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 27 जून 2016 तक बल्लेबाजों की वन-डे रैंकिंग इस प्रकार है :

स्थान बल्लेबाज टीम अंक
1 एबी डीविलियर्स दक्षिण अफ्रीका 887
2 विराट कोहली भारत 813
3 हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका 778
4 केन विलियम्सन न्यूजीलैंड 752
5 मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड 751
6 रोहित शर्मा भारत 750
7 तिलकरत्ने दिलशान श्रीलंका 741
8 शिखर धवन भारत 737
9 क्विंटन डी कॉक दक्षिण अफ्रीका 735
10 जो रूट इंग्लैंड 725
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications