दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की एकदिवसीय सीरीज के बाद आईसीसी ने हालिया टीम रैंकिंग जारी कर दी है। दक्षिण अफ्रीका ने इस सीरीज में नंबर एक टीम का सूपड़ा साफ़ कर दिया और अब 6 स्थान के फायदे से रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुँच गए हैं। सीरीज शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीका 110 अंकों के साथ चौथे स्थान पर थी लेकिन सीरीज में जीत के बाद उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया को इस सीरीज में मिली करारी हार के कारण 6 अंकों का नुकसान हुआ लेकिन वो अभी भी 118 अंकों के साथ टॉप पर हैं। इस सीरीज के अलावा पिछले कुछ दिनों में 11 और एकदिवसीय मुकाबले खेले गए। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने एकदिवसीय सीरीज से पहले आयरलैंड के खिलाफ एक-एक एकदिवसीय मुकाबला खेला और दोनों में आयरलैंड को हार का सामना करना पड़ा। दो मैचों में हार के कारण आयरलैंड को एक अंक का नुकसान हुआ और अब वो 42 अंकों के साथ 12वें स्थान पर है। बांग्लादेश ने अफ़ग़ानिस्तान को तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ वो 1-2 से सीरीज हार गए। 6 मैचों में तीन मैच हारने के कारण बांग्लादेश को तीन अंकों का नुकसान हुआ और अब वो 95 अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं। अफ़ग़ानिस्तान को एक मैच जीतने के कारण तीन अंकों का फायदा हुआ और वो 52 अंकों के साथ 10वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड की टीम सीरीज से पहले 107 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर थी और सीरीज के बाद भी उनके उतने ही पॉइंट हैं। पाकिस्तान ने तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में वेस्टइंडीज का वाइटवॉश किया और ततीन अंकों के फायदे से वो आठवें स्थान पर पहुँच गए हैं। वेस्टइंडीज को सीरीज हारने से 6 अंकों का नुकसान हुआ और वो अब नौवें स्थान पर हैं। अगर न्यूजीलैंड इस सीरीज को 5-0 से जीत जाती है तो वो 118 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया की बराबरी पर पहुँच जाएँगे। हालाँकि 4-1 या 3-2 की सीरीज जीत से न्यूजीलैंड को स्थान का फायदा नहीं होगा और वो तीसरे स्थान पर ही रहेंगे। भारत अगर 0-5 से सीरीज हारेगी तो वो इंग्लैंड के नीचे पांचवें स्थान पर पहुँच जाएंगे।आने वाले दिनों में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलनी है। भारत फ़िलहाल 110 अंकों के साथ चौथे और न्यूजीलैंड 113 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। भारतीय टीम अगर इस सीरीज को अगर 4-1 या 5-0 से जीत जाती है, तो वो रैंकिंग में न्यूजीलैंड के आगे तीसरे स्थान पर पहुँच जाएगी। लेकिन अगर भारत 3-2 से सीरीज जीतती है तो दोनों टीमों के स्थान में बदलाव नहीं होगा। 5-0 की हार कीवी टीम को इंग्लैंड के नीचे पांचवें स्थान पर पहुंचा देगी। एकदिवसीय टीम रैंकिंग:
रैंक | टीम | पॉइंट्स |
1 | ऑस्ट्रेलिया | 118 |
2 | दक्षिण अफ्रीका | 116 |
3 | न्यूजीलैंड | 113 |
4 | भारत | 110 |
5 | इंग्लैंड | 107 |
6 | श्रीलंका | 101 |
7 | बांग्लादेश | 95 |
8 | पाकिस्तान | 89 |
9 | वेस्टइंडीज | 88 |
10 | अफ़ग़ानिस्तान | 52 |
11 | ज़िम्बाब्वे | 46 |
12 | आयरलैंड | 42 |