भारतीय खिलाड़ियों को टेस्ट रैंकिंग में हुआ जबरदस्त फायदा, पाकिस्तानी दिग्गज ने भी हासिल किया सर्वश्रेष्ठ स्थान

चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल ने पहले टेस्ट में धाकड़ खेल दिखाया था
चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल ने पहले टेस्ट में धाकड़ खेल दिखाया था

आईसीसी ने हालिया साप्ताहिक रैंकिंग (ICC Ranking) अपडेट कर दी है। इस अपडेट में बांग्लादेश बनाम भारत पहला टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट, इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान तीसरा टेस्ट शामिल है।

Ad

टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ 192 रन बनाने वाले भारत के चेतेश्वर पुजारा 10 स्थान के फायदे से 16वें स्थान पर पहुँच गए हैं। श्रेयस अय्यर 11 स्थान के फायदे से 26वें और दूसरी पारी में शतक लगाने वाले शुभमन गिल 10 स्थान के फायदे से 54वें और कप्तान रोहित शर्मा एक स्थान के फायदे से नौवें स्थान पर हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन चार स्थान के फायदे से 37वें स्थान पर पहुँच गए हैं।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम एक स्थान के फायदे से अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर पहुँच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ एक स्थान के नुकसान से तीसरे, ट्रैविस हेड तीन स्थान के फायदे से अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुँच गए हैं। पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लैबुशेन अभी भी काबिज हैं। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स दो स्थान के फायदे से 23वें, ओली पोप एक स्थान के फायदे से 28वें और हैरी ब्रूक 11 स्थान के फायदे से पहली बार टॉप 50 में प्रवेश करते हुए संयुक्त रूप से 44वें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के टेम्बा बावुमा आठ स्थान के फायदे से 24वें स्थान पर हैं।

Australia v South Africa - First Test: Day 2
Australia v South Africa - First Test: Day 2

गेंदबाजी में भारत के अक्षर पटेल 10 स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ 18वें और कुलदीप यादव 19 स्थान के फायदे से 49वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा चार स्थान के फायदे से तीसरे स्थान पर हैं।

Ad

ऑलराउंडर में भारत के खिलाफ दूसरी पारी में 84 रन बनाने वाले शाकिब अल हसन एक स्थान के फायदे से तीसरे और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स के एक स्थान के नुकसान से चौथे स्थान पर पहुँच गए हैं।

ऋचा घोष ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार पारियां खेली थीं
ऋचा घोष ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार पारियां खेली थीं

महिलाओं के साप्ताहिक रैंकिंग अपडेट में भारत ऑस्ट्रेलिया सीरीज का तीसरा और चौथा टी20, वहीं वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा, तीसरा और चौथा टी20 मुकाबला शामिल है।

Ad

बल्लेबाजों में भारत की ऋचा घोष चार स्थान के फायदे से 40वें और दीप्ति शर्मा एक स्थान के फायदे से संयुक्त रूप से 32वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की एश्ली गार्डनर एक स्थान के फायदे से नौवें और एलिस पेरी 17 स्थान के फायदे से 34वें स्थान पर पहुँच गई हैं। इंग्लैंड की सोफिया डंकले 19 स्थान के फायदे से संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर हैं।

गेंदबाजी में वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज तीन स्थान के फायदे से चौथे और एफी फ्लेचर एक स्थान के फायदे से 14वें स्थान पर हैं। एश्ली गार्डनर नौ स्थान के फायदे से 17वें और उनकी साथी एलाना किंग 11 स्थान के फायदे से 27वें स्थान पर पहुँच गई हैं।

ऑलराउंडर में एश्ली गार्डनर एक स्थान के फायदे से चौथे, एलिस पेरी तीन स्थान के फायदे से 10वें और हेली मैथ्यूज एक स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर हैं।

वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स तीन स्थान के फायदे से 14वे और बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना तीन स्थान के फायदे से 43वें स्थान पर हैं।

आईसीसी रैंकिंग

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications