पाकिस्तान-श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका-बांग्लादेश दूसरे टेस्ट के बाद आईसीसी की हालिया रैंकिंग जारी कर दी गई है। टॉप 10 बल्लेबाजों में अजहर अली को दो स्थान का नुकसान हुआ है और इस वजह से केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है। इसके अलावा गेंदबाजों में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले कगिसो रबाडा दो स्थान के फायदे से तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं और इस वजह से भारत के रविचन्द्रन अश्विन और श्रीलंका के रंगना हेराथ को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है।
बल्लेबाजों में स्टीव स्मिथ और गेंदबाजों में जेम्स एंडरसन पहले स्थान पर बरकरार हैं। टॉप 10 में अजहर अली दो स्थान के नुकसान से दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं और इस वजह से केएल राहुल अब आठवें और अजिंक्य रहाणे नौवें स्थान पर हैं।
टॉप 10 के बाहर बांग्लादेश के खिलाफ मैन ऑफ द सीरीज रहे डीन एल्गर ने अपना 12वां स्थान बरकरार रखा है। उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका से फाफ डू प्लेसी दो स्थान के फायदे से 14वें और एडेन मार्कराम 43 स्थान के जबरदस्त फायदे से 61वें स्थान पर पहुंच गये हैं। श्रीलंका से दिमुथ करुनारत्ने 9 स्थान के फायदे से 17वें, निरोशन डिकवेला 2 स्थान के फायदे से 39वें और दिलरुवान परेरा 10 स्थान के फायदे से 76वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के असद शफीक 7 स्थान के फायदे से 28वें और सरफ़राज़ अहमद एक स्थान के फायदे से 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बांग्लादेश से इमरुल कायेस 4 स्थान के फायदे से 69वें और लिटन दास 30 स्थान फायदे से 91वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
टॉप 10 गेंदबाजों में कगिसो रबाडा दो स्थान के फायदे से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और अश्विन अब चौथे एवं हेराथ पांचवें स्थान पर हैं। वर्नन फिलैंडर टॉप 10 से बाहर हो गए और स्टुअर्ट ब्रॉड 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। डेल स्टेन एक स्थान के नुकसान से आठवें और और नाथन लायन एक स्थान के फायदे से अब सातवें स्थान पर हैं।
टॉप 10 के बाहर दक्षिण अफ्रीका के डुआने ओलिवियर 9 स्थान के फायदे से 48वें, वेन पार्नेल 10 स्थान के फायदे से 60वें और एंडाइल फेलुक्वेयो 27 स्थान के फायदे से 93वें स्थान पर पहुंच गये हैं। श्रीलंका से दिलरुवान परेरा तीन स्थान के फायदे से 23वें, नुवान प्रदीप एक स्थान के फायदे से 32वें और सुरंगा लकमल तीन स्थान के फायदे से 33वें स्थान पर हैं। बांग्लादेश के सुभाशीष रॉय 18 स्थान के फायदे से 86वें और पाकिस्तान के वहाब रियाज़ एक स्थान के फायदे से 24वें एवं हैरिस सोहेल 35 स्थान के जबरदस्त फायदे से 83वें स्थान पर मौजूद हैं।
ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शाकिब अल हसन पहले स्थान पर बरकरार हैं। भारत से रविन्द्र जडेजा दूसरे और रविचंद्रन अश्विन तीसरे स्थान पर हैं।
टॉप 10 बल्लेबाज:
रैंक |
बल्लेबाज |
देश |
रेटिंग |
1 |
स्टीव स्मिथ |
ऑस्ट्रेलिया |
936 |
2 |
जो रूट |
इंग्लैंड |
889 |
3 |
केन विलियमसन |
न्यूजीलैंड |
880 |
4 |
चेतेश्वर पुजारा |
भारत |
876 |
5 |
डेविड वॉर्नर |
ऑस्ट्रेलिया |
807 |
6 |
विराट कोहली |
भारत |
806 |
7 |
हाशिम अमला |
दक्षिण अफ्रीका |
795 |
8 |
केएल राहुल |
भारत |
761 |
9 |
अजिंक्य रहाणे |
भारत |
760 |
10 |
अजहर अली |
पाकिस्तान |
755 |
टॉप 10 गेंदबाज:
रैंक |
गेंदबाज |
देश |
रेटिंग |
1 |
जेम्स एंडरसन |
इंग्लैंड |
896 |
2 |
रविंद्र जडेजा |
भारत |
884 |
3 |
कगिसो रबाडा |
दक्षिण अफ्रीका |
876 |
4 |
रविचंद्रन अश्विन |
भारत |
852 |
5 |
रंगना हेराथ |
श्रीलंका |
833 |
6 |
जोश हेज़लवुड |
ऑस्ट्रेलिया |
794 |
7 |
नाथन लायन |
ऑस्ट्रेलिया |
752 |
8 |
डेल स्टेन |
दक्षिण अफ्रीका |
748 |
9 |
नील वैगनर |
न्यूजीलैंड |
745 |
10 |
स्टुअर्ट ब्रॉड |
इंग्लैंड |
737 |
Published 11 Oct 2017, 23:35 IST