भारतीय खिलाड़ियों ने ICC टेस्ट रैंकिंग में लगाई जबरदस्त छलांग, रिकॉर्ड शतक लगाने वाले जो रुट को भी हुआ फायदा 

India  v England - 4th Test Match: Day Four
ICC Test Ranking

आईसीसी ने रैंकिंग (ICC Ranking) अपडेट जारी कर दिया है। इस हफ्ते के अपडेट में भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में खेला गया टेस्ट मुकाबला एवं न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई T20I सीरीज के मुकाबले भी शामिल हैं।

Ad

टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप 2 में कोई बदलाव नहीं हुआ है, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन पहले और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ दूसरे स्थान पर हैं। हालाँकि, अब इंग्लैंड के जो रुट ने टॉप 3 में प्रवेश कर लिया है। रुट ने रांची में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतकों का रिकॉर्ड बनाया था और अपनी उस पारी की बदौलत दो स्थान के फायदे से तीसरे स्थान पर पहुँच गए हैं। वहीं, डैरिल मिचेल और पाकिस्तान के बाबर आज़म एक-एक स्थान के नुकसान से क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

टॉप 10 में अन्य बदलावों में श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने एक स्थान के फायदे से सातवें और ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लैबुशेन दो स्थान के फायदे से आठवें स्थान पर पहुँच गए हैं। हालाँकि, भारत के विराट कोहली और इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को दो-दो स्थान का नुकसान हुआ है, ये दोनों क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर खिसक गए हैं।

Shubman Gill
Shubman Gill

टॉप 10 के बाहर, भारत के यशस्वी जायसवाल तीन स्थान के फायदे से 12वें, कप्तान रोहित शर्मा एक स्थान के नुकसान से 13वें, शुभमन गिल चार स्थान के फायदे से 31वें और ध्रुव जुरेल 31 स्थान के फायदे से 69वें स्थान पर पहुँच गए हैं। इंग्लैंड के जैक क्रॉली दस स्थान के फायदे से 17वें, जॉनी बेयरस्टो तीन स्थान के फायदे से 25वें, कप्तान बेन स्टोक्स दस स्थान और उपकप्तान ओली पोप छह स्थान के नुकसान से क्रमशः 27वें और 29वें स्थान पर हैं।

Ad
Ravichandran Ashwin
Ravichandran Ashwin

गेंदबाजी रैंकिंग में भारत के रविचंद्रन अश्विन को कुछ अंकों का फायदा हुआ है, जिसकी वजह से उनके और पहले स्थान पर काबिज जसप्रीत बुमराह के बीच 21 अंकों का अंतर रह गया है। कुलदीप यादव 10 स्थान के फायदे से 32वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और ओली रॉबिंसन दो-दो स्थान के नुकसान से क्रमशः दसवें और 13वें स्थान पर हैं। वहीं, मार्क वुड एक स्थान के फायदे से 20वें और शोएब बशीर 38 स्थान के फायदे से 80वें स्थान पर पहुँच गए हैं।

Ad
Ollie Robinson
Ollie Robinson

ऑलराउंडर रैंकिंग में टॉप 3 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जो रुट तीन स्थान के फायदे से चौथे और बेन स्टोक्स दो स्थान के नुकसान से सातवें और ओली रॉबिंसन सात स्थान के फायदे से 17वें स्थान पर हैं। भारत के अक्षर पटेल एक स्थान के नुकसान से पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि रविंद्र जडेजा पहले और रविचंद्रन अश्विन दूसरे स्थान पर बरकरार हैं।

Ad

ICC Men’s Cricket World Cup League 2 के अंतिम तीन वनडे मुकाबलों के कारण भी कुछ हलचल हुई है। गेंदबाजी रैंकिंग में नामीबिया के बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़ ने अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक और स्थान हासिल करने की उपलब्धि हासिल की। स्कोल्ट्ज़ छह स्थान के फायदे से 11वें स्थान पर पहुँच गए हैं। नीदरलैंड्स के आर्यन दत्त 12 स्थान के फायदे से संयुक्त रूप से 36वें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस आठ स्थान के फायदे से संयुक्त रूप से छठे स्थान पर हैं।

Mitchell Marsh
Mitchell Marsh

T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श दो स्थान के फायदे से 15वें, ट्रैविस हेड 18 स्थान के फायदे से 19वें और टिम डेविड छह स्थान के फायदे से 22वें स्थान पर हैं। मार्श को ऑलराउंडर रैंकिंग में भी फायदा हुआ और वह 21 स्थान के फायदे 13वें स्थान पर हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग में जोश हेजलवुड ने एक बार फिर टॉप 10 में प्रवेश कर लिया है और वह छह स्थान के फायदे से संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के लोकी फर्ग्यूसन 20 स्थान के फायदे से 29वें स्थान पर हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications