ICC टी20 रैंकिंग: बल्लेबाजी में ग्लेन मैक्सवेल तीसरे और ऑलराउंडरों में पहले स्थान पर पहुंचे

श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज और इंग्लैंड-पाकिस्तान एकमात्र टी20 के बाद आईसीसी ने खिलाड़ियों की हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों में एक शतक की मदद से 211 रन बनाने वाले ग्लेन मैक्सवेल को रैंकिंग में 16 स्थानों का जबरदस्त फायदा हुआ है और वो अब बल्लेबाजों के रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुँच गए हैं। इसके अलावा मैक्सवेल ऑलराउंडरों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुँच गए हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत के विराट कोहली पहले और ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। टॉप 10 में इसके अलावा चौथे और छठे स्थान पर क्रमशः न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल और केन विलियमसन, सातवें और आठवें स्थान पर इंग्लैंड के जो रूट और एलेक्स हेल्स, पांचवें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसी, नौवें स्थान पर अफ़ग़ानिस्तान के मोहम्मद शहजाद और 10वें स्थान पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल मौजूद हैं। टॉप 10 से बाहर ऑस्ट्रेलिया से डेविड वॉर्नर 15वें स्थान पर मौजूद हैं। टॉप 100 में ऑस्ट्रेलिया से उस्मान खवाज़ा (58वें), जॉर्ज बेली (81वें) और स्टीवन स्मिथ (92वें) भी मौजूद हैं। श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल को चार स्थान का फायदा हुआ और वो 60वें स्थान पर हैं, वहीँ चमारा कपूगेदेरा को 18 स्थान का फायदा हुआ है और वो अब 72वें स्थान पर हैं। सीरीज के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले दिलशान ने अपना करियर 19वें स्थान पर समाप्त किया। ऑलराउंडरों में वो 15वें स्थान पर रहे। श्रीलंका से कुसल परेरा बल्लेबाजों में 31वें और एंजेलो मैथ्यूज़ 54वें स्थान पर हैं। टॉप 100 में इसके अलावा श्रीलंका से थिसारा परेरा (64वें) और धनंजय डी सिल्वा (97वें) स्थान पर मौजूद हैं। पाकिस्तान के शरजील खान 28 स्थान के फायदे से 37वें और खालिद लतीफ़ 61 स्थान के फायदे से 120वें स्थान पर पहुँच गए हैं। टॉप 100 में पाकिस्तान से उमर अकमल (22वें), अहमद शहजाद (27वें), मोहम्मद हफीज (35वें), शोएब मलिक (45वें), शाहिद अफरीदी (46वें) और सरफ़राज़ अहमद (89वें) मौजूद हैं। जहाँ तक इंग्लैंड की बात है तो टॉप 10 में उनके दो खिलाड़ियों के अलावा टॉप 100 में ओइन मॉर्गन (15वें), जोस बटलर (20वें), जेसन रॉय (66वें) और जेम्स विंस (86वें) मौजूद हैं। हांगकांग के कप्तान बाबर हयात 38वें और निज़ाकत खान 98वें स्थान पर पहुँच गए हैं। वहीँ आयरलैंड से पॉल स्टर्लिंग 49वें, विलियम पोर्टरफील्ड 55वें, गैरी विल्सन 79वें और केविन ओ' ब्रायन 80वें स्थान पर मौजूद हैं। ऑलराउंडरों में शकीब-अल-हसन दूसरे, शाहिद अफरीदी तीसरे, मार्लन सैमुएल्स चौथे और मोहम्मद नबी पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में वेस्टइंडीज के सैमुएल बद्री टॉप पर बरक़रार हैं। भारत से जसप्रीत बुमराह तीसरे और रविचन्द्रन अश्विन चौथे स्थान पर काबिज़ हैं। जेम्स फॉकनर चार स्थान के फायदे से टॉप 5 में पहुँच गए हैं। मिचेल स्टार्क भी 20वें स्थान पर आ गए हैं। पाकिस्तान से इमाद वसीम 37वें और वहाब रियाज़ 45वें स्थान पर आ गए हैं। हांगकांग से नदीम अहमद 28वें, एजाज़ खान 34वें और तनवीर अफज़ल 38वें स्थान पर पहुँच गए हैं। टॉप 20 में भारत से रविन्द जडेजा भी 19वें स्थान पर मौजूद हैं। टॉप 10 बल्लेबाज:

Ad
रैंक बल्लेबाज़ देश प्वाइंट्स
1 विराट कोहली भारत 820
2 आरोन फ़िंच ऑस्ट्रेलिया 771
3 ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया 763
4 मार्टिन गप्टिल न्यूज़ीलैंड 754
5 फाफ़ डू प्लेसी दक्षिण अफ्रीका 741
6 केन विलियमसन न्यूज़ीलैंड 719
7 जो रूट इंग्लैंड 708
8 एलेक्स हेल्स इंग्लैंड 705
9 मोहम्मद शहज़ाद अफग़ानिस्तान 674
10 क्रिस गेल वेस्टइंडीज़ 668

टॉप 10 गेंदबाज:

रैंक गेंदबाज देश प्वाइंट्स
1 सैमुएल बद्री वेस्टइंडीज 743
2 इमरान ताहिर दक्षिण अफ्रीका 740
3 जसप्रीत बुमराह भारत 735
4 रविचन्द्रन अश्विन भारत 684
5 जेम्स फॉकनर ऑस्ट्रेलिया 672
6 काइल एबोट दक्षिण अफ्रीका 671
7 सुनील नारेन वेस्टइंडीज़ 668
8 शाहिद अफरीदी पाकिस्तान 661
9 एडम मिल्न न्यूजीलैंड 655
10 मोहम्मद नबी अफग़ानिस्तान 638
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications