इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका के बीच हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाद आईसीसी ने हालिया टी20 रैंकिंग जारी कर दी है। बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट कोहली अभी भी पहले स्थान पर बरक़रार हैं, लेकिन गेंदबाजी रैंकिंग में इमरान ताहिर पहले स्थान से हट गए हैं और उनकी जगह पाकिस्तान के इमाद वसीम नए नम्बर एक गेंदबाज बन गए हैं। भारत के जसप्रीत बुमराह दूसरे स्थान पर पहुँच गए हैं।
टॉप 10 बल्लेबाजों की अगर बात करें तो एलेक्स हेल्स तीन स्थान के फायदे से छठे स्थान पर पहुँच गए हैं। जो रूट पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। बांग्लादेश के सब्बीर रहमान 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी करने वाले डीविलियर्स 12 स्थान के फायदे से 20वें स्थान पर पहुँच गए हैं। इंग्लैंड के जेसन रॉय 26 स्थान के जबरदस्त फायदे से 25वें स्थान पर पहुँच गए हैं। भारत की तरफ से टॉप 25 बल्लेबाजों में कोहली के अलावा केएल राहुल (13वें), रोहित शर्मा (19वें) और सुरेश रैना (21वें) मौजूद हैं।
टॉप 10 गेंदबाजों में इमरान ताहिर 2 स्थान के नुकसान से तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। इसी वजह से एक-एक स्थान के फायदे से इमाद वसीम पहले और जसप्रीत बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। क्रिस मॉरिस को 32 स्थान का जबरदस्त फायदा हुआ है और वो अब 29वें स्थान पर हैं। लियम प्लंकेट 26 स्थान के फायदे से 38वें स्थान पर पहुँच गए हैं। भारत की तरफ से टॉप 25 गेंदबाजों में बुमराह के अलावा अश्विन (10वें), आशीष नेहरा (18वें) और रविन्द्र जडेजा (24वें) मौजूद हैं।
ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शाकिब अल हसन अभी भी पहले स्थान पर बरक़रार हैं। भारत की तरफ से युवराज सिंह पांचवें और सुरेश रैना नौवें स्थान पर मौजूद हैं। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका से कोई भी ऑलराउंडर टॉप 10 में शामिल नहीं है।
टीम रैंकिंग की अगर बात करें तो इंग्लैंड को 2-1 से सीरीज जीतने के कारण 2 अंकों का फायदा हुआ है और अब वो 123 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका को एक अंक का नुकसान हुआ है और वो 110 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया की बराबरी पर हैं, लेकिन दशमलव के आधार पर दक्षिण अफ्रीका छठे स्थान पर है। भारत 118 अंकों के साथ चौथे और न्यूजीलैंड 125 अंकों के साथ पहले स्थान पर है।
टीम रैंकिंग:
देश |
मैच |
रेटिंग |
न्यूज़ीलैंड |
13 |
125 |
इंग्लैंड |
16 |
123 |
पाकिस्तान |
20 |
121 |
भारत |
18 |
118 |
वेस्टइंडीज |
18 |
114 |
दक्षिण अफ्रीका |
18 |
110 |
ऑस्ट्रेलिया |
13 |
110 |
श्रीलंका |
20 |
95 |
अफ़ग़ानिस्तान |
25 |
86 |
बांग्लादेश |
15 |
78 |
टॉप 10 बल्लेबाज:
रैंक |
बल्लेबाज़ |
देश |
प्वाइंट्स |
1 |
विराट कोहली |
भारत |
799 |
2 |
आरोन फ़िंच |
ऑस्ट्रेलिया |
787 |
3 |
केन विलियमसन |
न्यूज़ीलैंड |
745 |
4 |
ग्लेन मैक्सवेल |
ऑस्ट्रेलिया |
718 |
5 |
जो रूट |
इंग्लैंड |
699 |
6 |
एलेक्स हेल्स |
इंग्लैंड |
674 |
7 |
फाफ़ डू प्लेसी |
दक्षिण अफ्रीका |
664 |
8 |
मोहम्मद शहज़ाद |
अफग़ानिस्तान |
664 |
9 |
हैमिलटन मासाकाद्ज़ा |
ज़िम्बाब्वे |
657 |
10 |
सब्बीर रहमान |
बांग्लादेश |
627 |
टॉप 10 गेंदबाज:
रैंक |
गेंदबाज |
देश |
प्वाइंट्स |
1 |
इमाद वसीम |
पाकिस्तान |
780 |
2 |
जसप्रीत बुमराह |
भारत |
764 |
3 |
इमरान ताहिर |
दक्षिण अफ्रीका |
744 |
4 |
सैमुएल बद्री |
वेस्टइंडीज |
717 |
5 |
राशिद खान |
अफग़ानिस्तान |
717 |
6 |
मुस्ताफिजुर रहमान |
बांग्लादेश |
695 |
7 |
जेम्स फॉकनर |
ऑस्ट्रेलिया |
688 |
8 |
सुनील नारेन |
वेस्टइंडीज़ |
652 |
9 |
शाकिब अल हसन |
बांग्लादेश |
648 |
10 |
रविचन्द्रन अश्विन |
भारत |
644 |
Published 29 Jun 2017, 20:20 IST