श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए दो मैचों की टी20 सीरीज और पाकिस्तान-इंग्लैंड एकमात्र टी20 के बाद आईसीसी ने हालिया टी20 टीम रैंकिंग जारी कर दी है। इन दो सीरीज के अलावा आयरलैंड और हांगकांग के बीच भी दो मैचों की सीरीज भी खेली गई, लेकिन उससे रैंकिंग में कोई खास असर नहीं पड़ा। श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया और इसकी बदौलत उन्हें चार अंकों का फायदा हुआ। सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के 110 अंक थे और वो छठे स्थान पर थे लेकिन दो लगातार जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया 114 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुँच गई है। श्रीलंका का इस साल टी20 में खराब प्रदर्शन बरक़रार रहा और वो दो अंकों के नुकसान से अब 94 अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं। पाकिस्तान ने एकमात्र टी20 में इंग्लैंड को हराया और इसकी बदौलत उन्हें तेन अंकों का फायदा हुआ। हालाँकि पाकिस्तान अभी भीं सातवें स्थान पर है लेकिन अब उनके 107 अंक हो गए हैं। इंग्लैंड को हार का नुकसान हुआ और वो तीन अंकों के नुकसान से 113 अंकों पर पहुँच गई है। इंग्लैंड की टीम पांचवें से छठे स्थान पर पहुँच गई है। हांगकांग ने आयरलैंड को 2 मैचों की सीरीज में 1-0 से हराया लेकिन अभी भी 17वें स्थान पर हैं। आयरलैंड की टीम रैंकिंग में 15वें स्थान पर है। टीम रैंकिंग में न्यूजीलैंड 132 अंकों के साथ अभी भी टॉप पर है, वहीँ भारत 126 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। 125 अंकों के साथ वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज तीसरे स्थान पर हैं। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम चौथे स्थान पर मौजूद है। 23 सितम्बर से पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने वाली और इस सीरीज में जीत हासिल कर वेस्टइंडीज, भारत को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुँच सकती है। हालाँकि वेस्टइंडीज को दूसरे स्थान पर आने के लिए पाकिस्तान को सीरीज में 3-0 से हराना होगा। 2-1 की सीरीज जीत से वेस्टइंडीज को कोई फायदा नहीं होगा। वहीँ पाकिस्तान को सीरीज जीतने या हारने से स्थान का फायदा नहीं होगा और वो सातवें स्थान पर ही रहेंगे। हालाँकि अगर वो वर्ल्ड चैंपियन को 3-0 से हरा देंगे तो वो इंग्लैंड के बराबर 113 अंक पर पहुँच जाएंगे। टॉप 10 टी20 अंतर्राष्ट्रीय टीम:
देश | मैच | रेटिंग |
न्यूज़ीलैंड | 20 | 132 |
भारत | 26 | 126 |
वेस्टइंडीज | 19 | 125 |
दक्षिण अफ्रीका | 23 | 119 |
ऑस्ट्रेलिया | 21 | 114 |
इंग्लैंड | 22 | 113 |
पाकिस्तान | 29 | 107 |
श्रीलंका | 28 | 94 |
अफ़ग़ानिस्तान | 22 | 78 |
बांग्लादेश | 23 | 74 |