ICC टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग: अजिंक्य रहाणे को हुआ नुकसान, चेतेश्वर पुजारा टॉप 10 के करीब

भारत-इंग्लैंड पहले टेस्ट के बाद आईसीसी ने बल्लेबाजों की हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। इस रैंकिंग में ज़िम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच हुए दूसरे टेस्ट के प्रदर्शन को भी जगह दी गई है। ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट का प्रभाव रैंकिंग पर टेस्ट खत्म होने के बाद पड़ेगा। अजिंक्य रहाणे के पास टॉप 3 बल्लेबाजों में आने का मौका था लेकिन राजकोट टेस्ट में वो फ्लॉप रहे और उन्हें 4 स्थान का नुकसान हो गया। अब रहाणे 9वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के जो रूट अब दूसरे और कप्तान एलिस्टेयर कुक फिर से टॉप 10 में पहुँच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ फ़िलहाल पहले स्थान पर बरक़रार हैं। केन विलियमसन तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। रहाणे के नुकसान का फायदा टॉप 10 में हाशिम अमला, एबी डीविलियर्स, डेविड वॉर्नर और एडम वोजस को हुआ है। कुक के 10वें स्थान पर आने के कारण मिस्बाह उल हक़ को टॉप 10 से हटना पड़ा और अब वो 12वें स्थान पर हैं। टॉप 10 से बाहर राजकोट टेस्ट में शतक लगाने वाले चेतेश्वर पुजारा को दो स्थान का फायदा हुआ है और अब 11वें स्थान पर हैं। विराट कोहली एक स्थान के फायदे से 14वें स्थान पर पहुँच गये हैं। मुरली विजय भी दो स्थान के फायदे से 23वें स्थान पर पहुँच गए हैं। मोइन अली को 6 और बेन स्टोक्स को 8 स्थान का फायदा हुआ है। पहला टेस्ट खेलने वाले हसीब हमीद ने रैंकिंग में सीधे 64वें स्थान पर अपनी स्थिति दर्ज कराई है। श्रीलंका के धनंजय डी सिल्वा को 6 स्थान का फायदा हुआ और वो टॉप 30 में पहुँच गए हैं। ज़िम्बाब्वे के शॉन विलियम्स को 21 और क्रेग एर्विन को 20 स्थान का जबरदस्त फायदा हुआ है। विशाखापट्टनम टेस्ट के बाद जहाँ पुजारा और कोहली की निगाहें टॉप 10 पर होंगी, वहीं रहाणे एक बार फिर टॉप 5 की तरफ कदम बढ़ाना चाहेंगे। टॉप 10 बल्लेबाज:

Ad
1 स्टीवन स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 886
2 जो रूट इंग्लैंड 844
3 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 841
4 यूनिस खान पाकिस्तान 832
5 हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका 803
6 एबी डीविलियर्स दक्षिण अफ्रीका 794
7 डेविड वॉर्नर दक्षिण अफ्रीका 793
8 एडम वोजस ऑस्ट्रेलिया 778
9 अजिंक्य रहाणे भारत 777
10 एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड 765
Ad
Ad
Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications