ICC टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग: अजिंक्य रहाणे टॉप 10 से बाहर, केन विलियमसन पहले स्थान के करीब

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए पहले कानपुर टेस्ट के बाद आईसीसी ने हालिया बलेबजी रैंकिंग जारी कर दी है। इस टेस्ट में केवल 58 रन बनाने वाले अजिंक्य रहाणे को तीन स्थान का नुकसान हुआ और वो टॉप 10 से बाहर होकर 11वें स्थान पर पहुँच गए हैं। इसके अलावा कप्तान विराट कोहली भी इस टेस्ट में फ्लॉप रहे और सिर्फ 27 रन बनाने के कारण उन्हें 4 स्थान का नुकसान हुआ और वो 20वें स्थान पर पहुँच गए हैं। रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ अभी भी टॉप पर मौजूद हैं लेकिन भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में कीवी कप्तान केन विलियमसन ने 75 और 25 रनों की पारी खेली और वो अब एक स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुँच गए हैं। अगले दो टेस्ट में बढ़िया प्रदर्शन उन्हें पहले स्थान पर पहुंचा सकता है। तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के जो रूट हैं। चौथे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला, पांचवें स्थान पर पाकिस्तान के यूनिस खान, छठे स्थान पर संयुक्त रूप से दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स और ऑस्ट्रेलिया के एडम वोजस मौजूद हैं। अजिंक्य रहाणे के टॉप 10 से बाहर होने के कारण डेविड वॉर्नर, एलिस्टेयर कुक और मिस्बाह-उल-हक़ को एक-एक स्थान का फायदा हो गया है। कानपुर टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने वाले मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा को 4-4 स्थान का फायदा हुआ और ये दोनों अब संयुक्त 16वें स्थान पर मौजूद हैं। इसके अलावा रविचन्द्रन अश्विन को दो स्थान का फायदा हुआ है और वो 44वें स्थान पर हैं। केएल राहुल पांच स्थान के फायदे से 57वें और रोहित शर्मा दो स्थान के फायदे से 52वें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड से रॉस टेलर एक स्थान के नुकसान से 15वें स्थान पर चले गए हैं। बीजे वॉटलिंग 33वें और टॉम लैथम 36वें स्थान पर हैं। टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार 80 रन बनाने वाले ल्युक रोंकी, रोहित शर्मा के साथ संयुक्त 52वें स्थान पर हैं। मिचेल सैंटनर भी अर्धशतक की बदौलत 65वें स्थान पर पहुँच चुके हैं। टॉप 10 बल्लेबाज:

Ad
रैंक बल्लेबाज देश पॉइंट्स
1 स्टीवन स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 906
2 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 879
3 जो रूट इंग्लैंड 878
4 हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका 847
5 यूनिस खान पाकिस्तान 845
6 एडम वोजस ऑस्ट्रेलिया 802
6 एबी डीविलियर्स दक्षिण अफ्रीका 802
8 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 772
9 एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड 770
10 मिस्बाह-उल-हक़ पाकिस्तान 764

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications