ICC टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग: विराट कोहली दूसरे स्थान पर पहुंचे, पहले स्थान से सिर्फ 11 अंक पीछे

भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई में हुए चौथे टेस्ट के बाद आईसीसी ने टेस्ट बल्लेबाजों की हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। 235 रनों की बेहतरीन पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली को 53 अंकों का जबरदस्त फायदा हुआ है और वो जो रूट को पीछे छोड़ते हुए 886 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुँच गए हैं और फिलहाल पहले स्थान पर काबिज़ स्टीव स्मिथ से सिर्फ 11 अंक पीछे हैं। स्मिथ को जहाँ 15 दिसम्बर से पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है, वहीं कोहली के पास इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में एक और बढ़िया पारी खेलने का मौका होगा। कोहली के दूसरे स्थान पर जाने से जो रूट अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन चौथे और दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला पांचवें स्थान पर हैं। चेतेश्वर पुजारा ने मुंबई टेस्ट में बड़ी पारी नहीं खेली और इस वजह से उन्हें चार अंकों का नुकसान हुआ और वो अभी भी आठवें स्थान पर हैं। एबी डीविलियर्स छठे, डेविड वॉर्नर सातवें, यूनिस खान नौवें और इंग्लैंड के जॉनी बैर्स्टो एक स्थान के नुकसान से 10वें स्थान पर पहुँच गए हैं। टॉप 10 से बाहर मुंबई टेस्ट में नहीं खेल सके अजिंक्य रहाणे को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वो अब 13वें स्थान पर हैं। मुरली विजय ने मुंबई टेस्ट में शतक जड़ा और पांच स्थान के फायदे से अब 24वें स्थान पर हैं। रविचन्द्रन अश्विन दो स्थान के नुकसान से 41वें और रविन्द्र जडेजा तीन स्थान के नुकसान से अब 66वें स्थान पर हैं। सबसे जबरदस्त फायदा जयंत यादव को हुआ और मुंबई टेस्ट में बनाये गए शतक की बदौलत वो 31 स्थान के फायदे से अब 56वें स्थान पर हैं। पार्थिव पटेल 23 स्थान के नुकसान से 89वें स्थान पर पहुँच गए हैं। चौथे टेस्ट में फ्लॉप रहे केएल राहुल 80वें स्थान पर हैं। टॉप 100 में भारत के कुल 13 बल्लेबाज हैं, जिनमें से 4 (रोहित शर्मा, शिखर धवन, गौतम गंभीर, ऋद्धिमान साहा) फिलहाल टीम का हिस्सा नहीं हैं। इंग्लैंड की तरफ से टॉप 10 के बाहर कप्तान एलिस्टेयर कुक 11वें स्थान पर मौजूद हैं। उनके अलावा बेन स्टोक्स 33वें और मोइन अली 37वें स्थान पर हैं। डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले कीटन जेनिंग्स ने रैंकिंग में सीधे 64वें स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। जोस बटलर 69वें और क्रिस वोक्स 77वें स्थान पर हैं। टॉप 10 बल्लेबाज:

1 स्टीवन स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 897
2 विराट कोहली भारत 886
3 जो रूट इंग्लैंड 854
4 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 817
5 हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका 791
6 एबी डीविलियर्स दक्षिण अफ्रीका 778
7 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 772
8 चेतेश्वर पुजारा भारत 756
9 यूनिस खान पाकिस्तान 753
10 जॉनी बैर्स्टो इंग्लैंड 751
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications