ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान तीसरे टेस्ट और दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका दूसरे टेस्ट की समाप्ति के बाद आईसीसी ने टेस्ट बल्लेबाजों की हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ अभी भी पहले स्थान पर बरक़रार हैं लेकिन उन्हें रैंकिंग में चार अंकों का नुकसान हुआ है। भारतीय कप्तान विराट कोहली दूसरे स्थान पर बरक़रार हैं। पाकिस्तान के यूनिस खान ने सिडनी टेस्ट में 175 रनों की शानदार पारी खेली और रैंकिंग में उन्होंने सात स्थान के फायदे से टॉप 10 में वापसी की है।
यूनिस खान के टॉप 10 में वापस आने से भारत के चेतेश्वर पुजारा अब 12वें स्थान पर पहुँच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने केपटाउन टेस्ट में शतक जड़ा और अब वो रैंकिंग में एक स्थान के फायदे से आठवें स्थान पर पहुँच गए हैं। जो रूट तीसरे, केन विलियमसन चौथे, डेविड वॉर्नर पांचवें, अजहर अली छठे, यूनिस खान सातवें और हाशिम अमला तीन स्थान के नुकसान से 10वें स्थान पर पहुँच गए हैं। एबी डीविलियर्स नौवें स्थान पर खिसक गए हैं।
टॉप 10 से बाहर ऑस्ट्रेलिया के उस्मान खवाज़ा दो स्थान के फायदे से 11वें स्थान पर पहुँच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के ही पीटर हैंड्सकॉम्ब 17 स्थान के जबरदस्त फायदे से 38वें स्थान पर हैं। श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज़ 14वें स्थान पर चले गए हैं। दिनेश चंडीमल 26वें, धनंजय डी सिल्वा 33वें, कुसल मेंडिस 39वें, दिमुथ करुनारत्ने 44वें और कौशल सिल्वा 45वें स्थान पर हैं।
दक्षिण अफ्रीका के फाफ डू प्लेसी 19वें और डीन एल्गर 11 स्थान के फायदे से 21वें स्थान पर पहुँच गए हैं। स्टीफन कुक 32वें और जेपी डुमिनी 42वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के असद शफीक 23वें, सरफ़राज़ अहमद 24वें और मिस्बाह-उल-हक़ 25वें स्थान पर हैं।
भारत की तरफ से टॉप 50 में कोहली और पुजारा के अलावा अजिंक्य रहाणे 16वें, मुरली विजय 27वें, अश्विन 40वें, रोहित शर्मा 43वें और शिखर धवन 50वें स्थान पर हैं।
दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका तीसरे टेस्ट और न्यूजीलैंड-बांग्लादेश दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद रैंकिंग में बदलाव होने की संभावनाएं हैं।
टॉप 10 बल्लेबाज:
1 | स्टीवन स्मिथ | ऑस्ट्रेलिया | 933 |
2 | विराट कोहली | भारत | 875 |
3 | जो रूट | इंग्लैंड | 848 |
4 | केन विलियमसन | न्यूजीलैंड | 817 |
5 | डेविड वॉर्नर | ऑस्ट्रेलिया | 812 |
6 | अजहर अली | पाकिस्तान | 779 |
7 | यूनिस खान | पाकिस्तान | 772 |
8 | क्विंटन डी कॉक | दक्षिण अफ्रीका | 769 |
9 | एबी डीविलियर्स | दक्षिण अफ्रीका | 762 |
10 | हाशिम अमला | दक्षिण अफ्रीका | 749 |