ICC टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग: अजिंक्य रहाणे पांच स्थान के फायदे से छठे स्थान पर पहुंचे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए तीसरे इंदौर टेस्ट के बाद आईसीसी ने हालिया बल्लेबाजी रैंकिंग जारी कर दी है। इस टेस्ट से सबसे ज्यादा फायदा पहली पारी में 188 रन बनाने वाले अजिंक्य रहाणे को हुआ है। रहाणे अब पांच स्थान के फायदे से टॉप 10 में अ गए हैं और फिलहाल 825 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं। दोहरा शतक लगाने वाले कप्तान विराट कोहली और दूसरी पारी में शतक लगाने वाले चेतेश्वर पुजारा को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन इस टेस्ट में फ्लॉप रहे और दो स्थान के नुकसान से अब पांचवें स्थान पर पहुँच गए हैं। रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ अभी भी पहले स्थान पर मौजूद हैं। दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के जो रूट, तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला और चौथे स्थान पर पाकिस्तान के यूनिस खान मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम वोजस सातवें, दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स आठवें, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर नौवें और इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टेयर कुक दसवें स्थान पर पहुँच गए हैं। टॉप 10 से बाहर चेतेश्वर पुजारा एक स्थान के फायदे से 14वें और विराट कोहली 4 स्थान के फायदे से 16वें स्थान पर पहुँच गए हैं। मुरली विजय दो स्थान के नुकसान से 23वें स्थान पर पहुँच गये हैं। अर्धशतक लगाने वाले रोहित शर्मा एक स्थान के फायदे से 37वें स्थान पर पहुँच गए हैं। शिखर धवन 44वें और रिद्धिमान साहा 56वें स्थान पर पहुँच गए हैं। अश्विन 50वें और टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले गौतम गंभीर 68वें स्थान पर पहुँच गए हैं। न्यूजीलैंड से रॉस टेलर चार स्थान के नुकसान से 20वें स्थान पर पहुँच गये हैं। टॉम लैथम 33वें और बीजे वॉटलिंग 35वें स्थान पर हैं। आने वाले दिनों में होने वाली टेस्ट सीरीजों से बल्लेबाज अपने रैंकिंग में सुधार करना चाहेंगे। जहाँ एक तरफ स्टीव स्मिथ अपने पहले स्थान को बरकरार रखना चाहेंगे, वहीँ कुछ बल्लेबाज फिर से टॉप 10 में आने का प्रयास करेंगे। टॉप 10 बल्लेबाज:

Ad
रैंक बल्लेबाज देश पॉइंट्स
1 स्टीवन स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 906
2 जो रूट इंग्लैंड 878
3 हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका 847
4 यूनिस खान पाकिस्तान 845
5 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 841
6 अजिंक्य रहाणे भारत 825
7 एडम वोजस ऑस्ट्रेलिया 802
8 एबी डीविलियर्स दक्षिण अफ्रीका 802
9 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 772
10 एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड 770
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications