ICC टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग: केएल राहुल के लिए जबरदस्त फायदा, पुजारा और कोहली को हुआ नुकसान

भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट और न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका तीसरे टेस्ट के बाद आईसीसी ने हालिया टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग जारी कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की और वो 941 अंकों के साथ अभी भी पहले स्थान पर बरक़रार हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 176 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी और वो 2 स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुँच गए हैं। चेतेश्वर पुजारा ने धर्मशाला टेस्ट में अर्धशतक लगाया, लेकिन दूसरी पारी में 0 पर आउट होने के कारण उन्हें रैंकिंग में 2 स्थान का नुकसान हो गया और अब वो दूसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली चौथे से पांचवें स्थान पर पहुँच गए हैं। इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान जो रूट तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक ने हैमिल्टन टेस्ट में भी बढ़िया बल्लेबाजी की और उन्हें चार स्थान के फायदा हुआ है। डी कॉक अब छठे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वो नौवें एवं दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला एक स्थान के नुकसान से 10वें स्थान पर हैं। टॉप 10 से बाहर केएल राहुल को 11 स्थानों का जबरदस्त फायदा हुआ है और वो 11वें स्थान पर पहुँच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में राहुल ने 7 पारियों में 6 अर्धशतक लगाये और रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा उन्हें ही हुआ है। सीरीज से पहले राहुल 57वें स्थान पर थे। अजिंक्य रहाणे तीन स्थान के फायदे से 14वें और मुरली विजय 4 स्थान के नुकसान से 34वें स्थान पर पहुँच गए हैं। रविन्द्र जडेजा आठ स्थान के फायदे से 58वें और रविचन्द्रन अश्विन तीन स्थान के फायदे से 56वें स्थान पर हैं। ऋद्धिमान साहा भी तीन स्थान के फायदे से 48वें स्थान पर पहुँच गए हैं। करुण नायर 10 स्थान के नुकसान से 80वें स्थान पर खिसक गए हैं। ऑस्ट्रेलिया से पीटर हैंड्सकॉम्ब 37वें और शॉन मार्श 42वें, दक्षिण अफ्रीका के डीन एल्गर 22वें और टेम्बा बवुमा 48वें स्थान पर खिसक गए हैं। न्यूजीलैंड के जीत रावल 10 स्थान के फायदे से 32वें स्थान पर पहुँच गए हैं और हेनरी निकोल्स 46वें स्थान पर खिसक गए हैं। टॉप 10 बल्लेबाज:

1 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 941
2 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 880
3 जो रूट इंग्लैंड 848
4 चेतेश्वर पुजारा भारत 846
5 विराट कोहली भारत 818
6 क्विंटन डी कॉक दक्षिण अफ्रीका 802
7 अजहर अली पाकिस्तान 779
8 यूनिस खान पाकिस्तान 772
9 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 759
10 हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका 748