ICC टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग: रोहित शर्मा को हुआ जबरदस्त फायदा, पुजारा टॉप 15 में शामिल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए दूसरे कोलकाता टेस्ट के बाद आईसीसी ने बल्लेबाजों की हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। इस टेस्ट के बाद भारत की तरफ से रैंकिंग में रोहित शर्मा और मैन ऑफ़ द मैच रहे विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। वहीँ चेतेश्वर पुजारा भी टॉप 15 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ अभी भी पहले स्थान पर मौजूद हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन कोलकाता टेस्ट में नहीं खेले और इसकी वजह से उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है। इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट अब दूसरे और विलियमसन तीसरे स्थान पर हैं। टॉप 10 में इसके अलावा कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारत से टॉप बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे हैं जो दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 77 रन बनाने के बाद 11वें स्थान पर ही कायम हैं। टॉप 20 में भारत से इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली शामिल हैं। कोलकाता टेस्ट में पुजारा ने पहली पारी में 87 रन बनाए थे और एक स्थान के फायदे से अब वो 15वें स्थान पर हैं। कोहली 20वें स्थान पर ही मौजूद हैं। मुरली विजय 5 स्थान के नुकसान से अब 21वें स्थान पर पहुँच गए हैं। रोहित शर्मा ने कोलकाता टेस्ट की दूसरी पारी में अहम 82 रन बनाये और इसका उन्हें रैंकिंग में भी फायदा हुआ है। रोहित अब 14 स्थान के फायदे से 38वें स्थान पर पहुँच गए हैं। रिद्धिमान साहा ने टेस्ट में दो अर्धशतक सहित 112 रन बनाये और वो 18 स्थान के फायदे से अब 56वें स्थान पर हैं। शिखर धवन भी दूसरे टेस्ट में फ्लॉप रहे और अब वो 44वें स्थान पर हैं। रविचन्द्रन अश्विन भी टॉप 50 से बाहर हो गए हैं और अब 51वें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के ल्युक रोंकी 12 स्थान के फायदे से 40वें स्थान पर हैं। टॉम लैथम तीन स्थान के फायदे से अब 33वें स्थान पर हैं। रॉस टेलर एक स्थान के नुकसान से 16वें स्थान और बीजे वॉटलिंग दो स्थान के नुकसान से 35वें स्थान पर पहुँच गए हैं। कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में 47 रन बनाने वाले जीतन पटेल टॉप 100 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं और अभी 96वें स्थान पर हैं। टॉप 10 बल्लेबाज:

रैंक बल्लेबाज देश पॉइंट्स
1 स्टीवन स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 906
2 जो रूट इंग्लैंड 878
3 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 870
4 हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका 847
5 यूनिस खान पाकिस्तान 845
6 एडम वोजस ऑस्ट्रेलिया 802
6 एबी डीविलियर्स दक्षिण अफ्रीका 802
8 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 772
9 एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड 770
10 मिस्बाह-उल-हक़ पाकिस्तान 764
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications