ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग: रविन्द्र जडेजा छठे स्थान पर पहुंचे, अश्विन को एक स्थान का नुकसान

आईसीसी ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए दूसरे कोलकाता टेस्ट के बाद गेंदबाजों की हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। भारत से रविन्द्र जडेजा को एक स्थान का फायदा हुआ है और वो अब छठे स्थान पर मौजूद हैं। वहीँ रविचन्द्रन अश्विन एक स्थान के नुकसान से अब तीसरे अथां पर पहुँच चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन अभी भी पहले स्थान पर मौजूद हैं और अश्विन के नुकसान के कारण इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन फिर से दूसरे स्थान पर पहुँच गए हैं। टॉप 10 में इसके अलावा जडेजा के छठे स्थान पर जाने से यासिर शाह अब सातवें स्थान पर पहुँच गए हैं। न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट एक स्थान के फायदे से 9वें और नील वैगनर एक स्थान के नुकसान से 10वें स्थान पर पहुँच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के वर्नन फिलैंडर टॉप 10 से बाहर होकर 11वें स्थान पर पहुँच गए हैं। टॉप 20 में इसके अलावा भारत से कोई भी गेंदबाज मौजूद नहीं है, जबकि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले रहे न्यूजीलैंड के टिम साउदी 16वें स्थान पर हैं। टॉप 20 से बाहर मोहम्मद शमी दो स्थान के फायदे से 23वें और भुवनेश्वर कुमार 9 स्थान के फायदे से 26वें स्थान पर पहुँच गए हैं। इशांत शर्मा 21ववें, उमेश यादव 31वें और अमित मिश्रा 35वें स्थान पर मौजूद हैं। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी को 16 स्थान का फायदा हुआ है और वो अब 61वें स्थान पर पहुँच गए हैं। डग ब्रेसवेल 36वें, मार्क क्रेग 41वें और मिचेल सैंटनर 47वें स्थान पर मौजूद हैं। कोलकाता टेस्ट में नहीं खेल पाए इश सोढ़ी 55वें स्थान पर हैं। ऑलराउंडरों की रैंकिंग में रविचन्द्रन अश्विन अभी भी पहले स्थान पर मौजूद हैं, हालांकि अब उनके 430 अंक हैं। रविन्द्र जडेजा एक स्थान के नुकसान से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड का कोई भी ऑलराउंडर टॉप 10 में शामिल नहीं है। टॉप 10 गेंदबाज:

रैंक गेंदबाज (देश) पॉइंट्स
1 डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका) 878
2 रविचंद्रन अश्विन (भारत) 870
3 जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) 859
4 स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) 836
5 रंगना हेराथ (श्रीलंका) 831
6 रविन्द्र जडेजा (भारत) 809
7 यासिर शाह (पाकिस्तान) 806
8 मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) 792
9 ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड) 739
10 नील वैगनर (न्यूजीलैंड) 738
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications