ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग: जोश हेज़लवुड टॉप 5 में पहुंचे, अश्विन पहले स्थान पर बरक़रार

ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान दूसरे टेस्ट और दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका पहले टेस्ट के बाद आईसीसी ने टेस्ट गेंदबाजों की हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। भारत के रविचन्द्रन अश्विन पहले और रविन्द्र जडेजा ने दूसरे स्थान पर रहकर इस साल का अंत किया। ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भी अश्विन पहले स्थान पर मौजूद हैं, वहीं रविन्द्र जडेजा भी तीसरे स्थान पर बरक़रार हैं।

टॉप 10 गेंदबाजों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के जोश हेज़लवुड दो स्थान के फायदे से टॉप 5 में पहुँच गए हैं और फिलहाल पांचवें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के यासिर शाह टॉप 10 से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के वर्नन फिलैंडर नौवें स्थान पर पहुँच गए हैं। रंगना हेराथ तीसरे और डेल स्टेन चौथे स्थान पर बरक़रार हैं। जेम्स एंडरसन एक स्थान के नुकसान से छठे और मिचेल स्टार्क दो स्थान के नुकसान से आठवें स्थान पर पहुँच गए हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड सातवें और नील वैगनर दसवें स्थान पर मौजूद हैं।

टॉप 10 के बाहर ऑस्ट्रेलिया के नाथन लायन 18वें और जैक्सन बर्ड 41वें स्थान पर मौजूद हैं। पाकिस्तान के वहाब रियाज़ 25वें, सोहैल खान 48वें और मोहम्मद आमिर 52वें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा 17वें और काइल एबोट साथ स्थान के फायदे से 21वें स्थान पर पहुँच गए हैं। केशव महाराज भी 74वें स्थान पर पहुँच गए हैं। श्रीलंका के नुवान प्रदीप 35वें और सुरंगा लकमल 36वें स्थान पर पहुँच गए हैं।

भारत की तरफ से टॉप 50 में अश्विन और जडेजा के अलावा मोहम्मद शमी 19वें, इशांत शर्मा 24वें, भुवनेश्वर कुमार 33वें, उमेश यादव 37वें और अमित मिश्रा 46वें स्थान पर मौजूद हैं। टॉप 100 में जयंत यादव (62वें) और वरुण आरोन (80वें) भी मौजूद हैं।

ऑलराउंडरों की रैंकिंग में मिचेल स्टार्क को एक स्थान का फायदा हुआ है और वो अब छठे स्थान पर हैं। शकीब अल हसन दूसरे, बेन स्टोक्स चौथे, मोइन अली पांचवें, वर्नन फिलैंडर सातवें, रंगना हेराथ आठवें, स्टुअर्ट ब्रॉड नौवें और क्रिस वोक्स दसवें स्थान पर मौजूद हैं।

टॉप 10 गेंदबाज:

रैंक गेंदबाज (देश) पॉइंट्स
1 रविचंद्रन अश्विन (भारत) 887
2 रविन्द्र जडेजा (भारत) 879
3 रंगना हेराथ (श्रीलंका) 855
4 डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका) 835
5 जोश हेज़लवुड (ऑस्ट्रेलिया) 831
6 जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) 810
7 स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) 803
8 मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) 792
9 वर्नन फिलैंडर (दक्षिण अफ्रीका) 760
10 नील वैगनर (न्यूजीलैंड) 755