ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग: कगिसो रबाडा टॉप 10 में शामिल, जोश हेज़लवुड तीसरे स्थान पर पहुंचे

नए साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान तीसरा टेस्ट और दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका दूसरा टेस्ट खेला गया। इन टेस्ट मैचों के बाद आईसीसी ने हालिया टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग जारी कर दी है। भारत के रविचन्द्रन अश्विन पहले और रविन्द्र जडेजा दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। ऑस्ट्रेलिया के जोस हेज़लवुड तीसरे स्थान पर पहुँच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा भी बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत टॉप 10 में पहुँच गए हैं। कगिसो रबाडा नौ स्थान के फायदे से आठवें स्थान पर पहुँच गए हैं। उनके टॉप 10 में आने से न्यूजीलैंड के नील वैगनर 11वें स्थान पर पहुँच गए हैं। रंगना हेराथ एक स्थान के नुकसान से चौथे और मिचेल स्टार्क दो स्थान के नुकसान 10वें स्थान पर पहुँच गए हैं। डेल स्टेन पांचवें, जेम्स एंडरसन छठे, स्टुअर्ट ब्रॉड सातवें और दक्षिण अफ्रीका के वर्नन फिलैंडर नौवें स्थान पर हैं। टॉप 10 से बाहर पाकिस्तान के वहाब रियाज़ पांच स्थान के फायदे से टॉप 20 में पहुँच गए हैं। श्रीलंका के सुरंगा लकमल 6 स्थान के फायदे से 30वें स्थान पर पहुँच गए हैं। केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट लेने वाले श्रीलंका के लहिरू कुमारा रैंकिंग में 67वें स्थान पर पहुँच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के नाथन लायन 18वें स्थान पर बरक़रार हैं। पाकिस्तान से इमरान खान 47वें और सोहैल खान 49वें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए आखिरी टेस्ट खेलने वाले काइल एबोट रैंकिंग में 27वें और केशव महाराज 66वें स्थान पर पहुँच गए हैं। भारत की तरफ से टॉप 50 में अश्विन और जडेजा के अलावा मोहम्मद शमी 19वें, इशांत शर्मा 23वें, भुवनेश्वर कुमार 34वें, उमेश यादव 36वें और अमित मिश्रा 43वें स्थान पर मौजूद हैं। ऑलराउंडरों की रैंकिंग में मिचेल स्टार्क को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वो अब सातवें स्थान पर हैं। अश्विन पहले, शकीब अल हसन दूसरे, रविन्द्र जडेजा तीसरे, बेन स्टोक्स चौथे, मोइन अली पांचवें, वर्नन फिलैंडर छठे, रंगना हेराथ आठवें, स्टुअर्ट ब्रॉड नौवें और क्रिस वोक्स दसवें स्थान पर मौजूद हैं। टॉप 10 गेंदबाज:

रैंक गेंदबाज (देश) पॉइंट्स
1 रविचंद्रन अश्विन (भारत) 887
2 रविन्द्र जडेजा (भारत) 879
3 जोश हेज़लवुड (ऑस्ट्रेलिया) 860
4 रंगना हेराथ (श्रीलंका) 848
5 डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका) 827
6 जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) 810
7 स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) 803
8 कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका) 796
9 वर्नन फिलैंडर (दक्षिण अफ्रीका) 782
10 मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) 770
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications