ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग: अश्विन को पीछे छोड़ जेम्स एंडरसन टॉप पर पहुंचे

इंग्लैंड-पाकिस्तान तीसरे टेस्ट के बाद आईसीसी ने टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग जारी कर दी है। इसके अलावा श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज-भारत के दूसरे टेस्ट का भी रैंकिंग पर प्रभाव पड़ा है। इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज जेम्स एंडरसन टॉप पर पहुँच गए हैं। उन्होंने पहले स्थान से भारत के आर.अश्विन को हटाया। एंडरसन अब अश्विन से 12 पॉइंट आगे हैं। इसके अलावा मिचेल स्टार्क ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 11 विकेट लिए और वो आठ स्थान के फायदे से सातवें स्थान पर पहुँच गए हैं रंगना हेराथ भी एक स्थान के फायदे से आठवें स्थान पर पहुँच गए हैं। टॉप 10 में जोश हेज़लवुड को तीन और ट्रेंट बोल्ट को एक स्थान का नुकसान हुआ है। टॉप 10 में तीसरे नंबर पर स्टुअर्ट ब्रॉड, चौथे स्थान पर डेल स्टेन, पांचवें स्थान पर यासिर शाह मौजूद हैं। भारत के रविन्द्र जडेजा छठे स्थान पर हैं। टॉप 10 के बाहर श्रीलंका के दिलरुवान परेरा 11 स्थान के फायदे से 16वें और क्रिस वोक्स तीन स्थान के फायदे से 20वें स्थान पर मौजूद हैं। भारत के इशांत शर्मा टॉप 20 से बाहर 22वें स्थान पर पहुँच गए हैं। उमेश यादव और अमित मिश्रा को भी रैंकिंग में नुकसान हुआ है। मोहम्मद शमी दो स्थान के फायदे से 25वें स्थान पर आ गए हैं। श्रीलंका के नए स्पिनर लक्षण संदकन 9 स्थान के फायदे से 49वें स्थान पर पहुँच गए हैं। ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भारत के आर.अश्विन अभी भी टॉप पर मौजूद हैं। मोइन अली को तीन स्थान का फायदा हुआ है और वो टॉप 5 में पहुँच गए हैं। दूसरे स्थान पर बांग्लादेश के शकीब-अल-हसन, चौथे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के वर्नन फिलैंडर और पांचवें स्थान पर इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड मौजूद हैं।

रैंक गेंदबाज (देश) पॉइंट्स
1 जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) 881
2 रविचंद्रन अश्विन (भारत) 869
3 स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) 854
4 डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका) 841
5 यासिर शाह (पाकिस्तान) 791
6 रविन्द्र जडेजा (भारत) 773
7 मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) 767
8 रंगना हेराथ (श्रीलंका) 766
9 ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड) 762
10 जॉश हेज़लवुड (ऑस्ट्रेलिया) 755
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications