ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग: रविन्द्र जडेजा करियर बेस्ट दूसरे स्थान पर पहुंचे, अश्विन पहले स्थान पर बरक़रार

भारत और इंग्लैंड के बीच हुए पांचवें और आखिरी टेस्ट के बाद आईसीसी ने टेस्ट गेंदबाजों की हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। इसके अलाव रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान पहले टेस्ट के प्रदर्शन को भी शामिल किया गया है। भारत के रविचन्द्रन अश्विन चेन्नई टेस्ट में फ्लॉप रहे लेकिन अभी भी वो पहले स्थान पर बरक़रार हैं, हालांकि उन्हें 17 अंकों का नुकसान हुआ है। सबसे जबरदस्त फायदा रविन्द्र जडेजा को हुआ है और वो चार स्थान के फायदे से करियर बेस्ट दूसरे स्थान पर पहुँच गए हैं। इस तरह भारत के दो गेंदबाज रैंकिंग में अभी टॉप 2 में हैं और इससे पहले ये रिकॉर्ड 1974 में ये रिकॉर्ड बना था, जब बिशन सिंह बेदी पहले और भागवत चंद्रशेखर दूसरे स्थान पर थे। जडेजा ने चेन्नई टेस्ट में करियर में पहली बार 10 विकेट लिए और उन्हें इस प्रदर्शन की बदौलत 66 अंक मिले। जडेजा के दूसरे स्थान पर आने से रंगना हेराथ अब तीसरे, डेल स्टेन चौथे और जेम्स एंडरसन पांचवें स्थान पर पहुँच गए हैं। टॉप 10 में मिचेल स्टार्क को दो स्थान का फायदा हुआ है और वो अब छठे स्थान पर हैं। जोश हेज़लवुड दो स्थान के नुकसान से सातवें और स्टुअर्ट ब्रॉड एक स्थान के नुकसान से अब आठवें स्थान पर हैं। नील वैगनर अब नौवें और यासिर शाह एक स्थान के नुकसान से अब दसवें स्थान पर हैं। टॉप 10 से बाहर भारत से मोहम्मद शमी 20वें, इशांत शर्मा दो स्थान के फायदे से 23वें, भुवनेश्वर कुमार 33वें, उमेश यादव तीन स्थान के फायदे से 35वें स्थान पर हैं। अमित मिश्रा 46वें और जयंत 62वें स्थान पर मौजूद हैं। पाकिस्तान के वहाब रियाज़ दो स्थान के फायदे से 24वें और ऑस्ट्रेलिया के जैक्सन बर्ड पांच स्थान के फायदे से 42वें स्थान पर पहुँच गए हैं। इंग्लैंड से बेन स्टोक्स 21वें, क्रिस वोक्स 26वें, मोइन अली 30वें और आदिल रशीद 50वें स्थान पर हैं। ऑलराउंडरों की रैंकिंग में अश्विन अभी भी पहले स्थान पर बरक़रार हैं। रविन्द्र जडेजा इसमें भी करियर बेस्ट तीसरे स्ठान पर पहुँच गए हैं। इंग्लैंड से बेन स्टोक्स चौथे, मोइन अली पांचवें, स्टुअर्ट ब्रॉड नौवें और क्रिस वोक्स दसवें स्थान पर हैं। शकीब अल हसन दूसरे, वर्नन फिलैंडर छठे, मिचेल स्टार्क सातवें और रंगना हेराथ आठवें स्थान पर हैं। टॉप 10 गेंदबाज:

रैंक गेंदबाज (देश) पॉइंट्स
1 रविचंद्रन अश्विन (भारत) 887
2 रविन्द्र जडेजा (भारत) 879
3 रंगना हेराथ (श्रीलंका) 867
4 डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका) 844
5 जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) 810
6 मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) 805
7 जोश हेज़लवुड (ऑस्ट्रेलिया) 804
8 स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) 803
9 नील वैगनर (न्यूजीलैंड) 755
10 यासिर शाह (पाकिस्तान) 754
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications