ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड बॉक्सिंग डे टेस्ट और दक्षिण अफ्रीका-ज़िम्बाब्वे चार दिवसीय टेस्ट के बाद आईसीसी ने हालिया टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। मेलबर्न में 244 रनों की शानदार पारी खेलने वाले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक को बल्लेबाजी रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है और वो फिर से टॉप 10 में वापस आ गये हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ बल्लेबाजों में पहले स्थान पर बरकरार हैं और अब सर डॉन ब्रैडमैन (961 अंक) के विश्व रिकॉर्ड से सिर्फ 14 अंक पीछे हैं।
एलिस्टेयर कुक 9 स्थान के फायदे से आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं और इस वजह से रॉस टेलर टॉप 10 से बाहर होकर 11वें स्थान पर चले गये हैं। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट एक स्थान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत से विराट कोहली दूसरे और चेतेश्वर पुजारा तीसरे स्थान पर कायम हैं। डेविड वॉर्नर छठे और हाशिम अमला सातवें स्थान पर हैं।
टॉप 10 के बाहर इंग्लैंड से जॉनी बैर्स्टो एक स्थान के नुकसान से 16वें, मोइन अली दो स्थान के नुकसान से 38वें और डेविड मलान 4 स्थान के नुकसान से 56वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया से उस्मान खवाज़ा 8 स्थान के नुकसान से 27वें, शॉन मार्श 4 स्थान के नुकसान से 31वें और मिचेल मार्श 65वें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका से डीन एल्गर दो स्थान के नुकसान से 13वें, क्विंटन डी कॉक दो स्थान के नुकसान से 15वें, एडेन मार्कराम चार स्थान के फायदे से 54वें और वर्नन फिलैंडर तीन स्थान के नुकसान से 69वें स्थान पर हैं। लगभग दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले एबी डीविलियर्स ने 18वें स्थान पर रैंकिंग में भी वापसी की है। ज़िम्बाब्वे से ब्रेंडन टेलर 45वें, हैमिल्टन मासाकाद्ज़ा चार स्थान के नुकसान से 47वें, सिकंदर रज़ा तीन स्थान के नुकसान से 49वें और क्रेग एर्विन दो स्थान के नुकसान से 51वें स्थान पर हैं।
गेंदबाजों में इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन पहले स्थान पर कायम हैं। मोर्ने मोर्कल टॉप 10 में वापस आ गये हैं और इस वजह से डेल स्टेन 11वें स्थान पर चले गये हैं। टॉप 10 में और कोई बदलाव नहीं है और भारत से रविन्द्र जडेजा दूसरे और रविचन्द्रन अश्विन तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। दक्षिण अफ्रीका से कगिसो रबाडा दूसरे और ऑस्ट्रेलिया से जोश हेज़लवुड पांचवें, मिचेल स्टार्क आठवें और नाथन लायन नौवें स्थान पर हैं।
टॉप 10 के बाहर इंग्लैंड से स्टुअर्ट ब्रॉड एक स्थान के फायदे से 14वें, क्रिस वोक्स तीन स्थान के फायदे से 28वें, मोइन अली दो स्थान के नुकसान से 29वें और स्टीवन फिन 2 स्थान के नुकसान से 38वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया से पैट कमिंस 3 स्थान के नुकसान से 36वें, जैक्सन बर्ड 8 स्थान के नुकसान से 53वें और मिचेल मार्श एक स्थान के नुकसान से 66वें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका से वर्नन फिलैंडर एक स्थान के नुकसान से 12वें और केशव महाराज दो स्थान के फायदे से 16वें स्थान पर हैं। ज़िम्बाब्वे के कप्तान ग्रीम क्रीमर एक स्थान के नुकसान से 46वें स्थान पर हैं।
ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शाकिब अल हसन पहले और रविन्द्र जडेजा दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। रविचंद्रन अश्विन एक स्थान के फायदे से तीसरे, बेन स्टोक्स एक स्थान के नुकसान से चौथे और वर्नन फिलैंडर एक स्थान के फायदे से पांचवें स्थान पर हैं। इंग्लैंड से मोइन अली एक स्थान के नुकसान से छठे और ऑस्ट्रेलिया से मिचेल स्टार्क सातवें स्थान पर हैं।
टॉप 10 बल्लेबाज:
Ad
रैंक
बल्लेबाज
देश
रेटिंग
1
स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया
947
2
विराट कोहली
भारत
893
3
चेतेश्वर पुजारा
भारत
873
4
केन विलियमसन
न्यूजीलैंड
855
5
जो रूट
इंग्लैंड
855
6
डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया
831
7
हाशिम अमला
दक्षिण अफ्रीका
776
8
एलिस्टेयर कुक
इंग्लैंड
759
9
अजहर अली
पाकिस्तान
755
10
दिनेश चंडीमल
श्रीलंका
743
टॉप 10 गेंदबाज:
Trending
रैंक
गेंदबाज
देश
रेटिंग
1
जेम्स एंडरसन
इंग्लैंड
892
2
कगिसो रबाडा
दक्षिण अफ्रीका
883
3
रविंद्र जडेजा
भारत
870
4
रविचंद्रन अश्विन
भारत
829
5
जोश हेज़लवुड
ऑस्ट्रेलिया
819
6
रंगना हेराथ
श्रीलंका
799
7
नील वैगनर
न्यूजीलैंड
784
8
मिचेल स्टार्क
ऑस्ट्रेलिया
774
9
नाथन लायन
ऑस्ट्रेलिया
771
10
मोर्ने मोर्कल
दक्षिण अफ्रीका
753
×
Feedback
Why did you not like this content?
Was this article helpful?
Thank You for feedback
About the author
निशांत द्रविड़
Content Head (Hindi) at Sportskeeda with 9 years of experience. Loves writing about interesting cricket stats & numbers.