पाकिस्तान-श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका-बांग्लादेश पहले टेस्ट के बाद आईसीसी की हालिया रैंकिंग जारी कर दी गई है। टॉप 10 बल्लेबाजों में हाशिम अमला और टॉप 10 गेंदबाजों में कगिसो रबाडा को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है। इसके अलावा गेंदबाजों में चौथे स्थान पर मौजूद रंगना हेराथ ने पाकिस्तान के खिलाफ 11 विकेट लिए और अब तीसरे स्थान पर मौजूद रविचंद्रन अश्विन से सिर्फ 6 अंक पीछे हैं।
बल्लेबाजों में स्टीव स्मिथ और गेंदबाजों में जेम्स एंडरसन पहले स्थान पर बरकरार हैं। टॉप 10 में हाशिम अमला एक स्थान के फायदे से सातवें और अजहर अली एक स्थान के नुकसान से आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
टॉप 10 के बाहर बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में 199 रनों की पारी खेलने वाले डीन एल्गर चार स्थान के फायदे से 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका से फाफ डू प्लेसी दो स्थान के फायदे से 16वें और टेम्बा बवुमा तीन स्थान के फायदे से 36वें स्थान पर पहुंच गये हैं। श्रीलंका से दिनेश चंडीमल 13 स्थान के फायदे से 20वें, दिमुथ करुनारत्ने 5 स्थान के फायदे से 26वें और निरोशन डिकवेला 20 स्थान के फायदे से 41वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
टॉप 10 गेंदबाजों में कगिसो रबाडा एक स्थान के फायदे से पांचवें और जोश हेज़लवुड एक स्थान के नुकसान से छठे स्थान पर हैं। नील वैगनर एक स्थान के फायदे से नौवें और वर्नन फिलैंडर एक स्थान के नुकसान से 10वें स्थान पर हैं। टॉप 10 के बाहर दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज 5 स्थान के फायदे से 18वें स्थान पर पहुंच गये हैं।
श्रीलंका से दिलरुवान परेरा एक स्थान के फायदे से 26वें, नुवान प्रदीप एक स्थान के फायदे से 33वें और सुरंगा लकमल दो स्थान के फायदे से 36वें स्थान पर हैं। बांग्लादेश के तैजुल इस्लाम एक स्थान के फायदे से 31वें और पाकिस्तान के यासिर शाह 15वें और राहत अली एक स्थान के फायदे से 34वें स्थान पर मौजूद हैं।
ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शाकिब अल हसन पहले स्थान पर बरकरार हैं। भारत से रविन्द्र जडेजा दूसरे और रविचंद्रन अश्विन तीसरे स्थान पर हैं।
टॉप 10 बल्लेबाज:
रैंक |
बल्लेबाज |
देश |
रेटिंग |
1 |
स्टीव स्मिथ |
ऑस्ट्रेलिया |
936 |
2 |
जो रूट |
इंग्लैंड |
889 |
3 |
केन विलियमसन |
न्यूजीलैंड |
880 |
4 |
चेतेश्वर पुजारा |
भारत |
876 |
5 |
डेविड वॉर्नर |
ऑस्ट्रेलिया |
807 |
6 |
विराट कोहली |
भारत |
806 |
7 |
हाशिम अमला |
दक्षिण अफ्रीका |
776 |
8 |
अजहर अली |
पाकिस्तान |
763 |
9 |
केएल राहुल |
भारत |
761 |
10 |
अजिंक्य रहाणे |
भारत |
760 |
टॉप 10 गेंदबाज:
रैंक |
गेंदबाज |
देश |
रेटिंग |
1 |
जेम्स एंडरसन |
इंग्लैंड |
896 |
2 |
रविंद्र जडेजा |
भारत |
884 |
3 |
रविचंद्रन अश्विन |
भारत |
852 |
4 |
रंगना हेराथ |
श्रीलंका |
846 |
5 |
कगिसो रबाडा |
दक्षिण अफ्रीका |
795 |
6 |
जोश हेज़लवुड |
ऑस्ट्रेलिया |
794 |
7 |
डेल स्टेन |
दक्षिण अफ्रीका |
756 |
8 |
नाथन लायन |
ऑस्ट्रेलिया |
752 |
9 |
नील वैगनर |
न्यूजीलैंड |
745 |
10 |
वर्नन फिलैंडर |
दक्षिण अफ्रीका |
744 |
Published 03 Oct 2017, 21:42 IST