ICC टेस्ट रैंकिंग: विराट कोहली पहले स्थान पर बरकरार, मोईन अली को जबरदस्त फायदा

cricket cover image

इंग्लैंड और भारत के बीच हुए चौथे साउथैम्पटन टेस्ट के बाद आईसीसी ने हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। विराट कोहली 937 अंकों के साथ बल्लेबाजों में और जेम्स एंडरसन 896 अंकों के साथ गेंदबाजों में टॉप पर बने हुए हैं। बल्लेबाजों में चेतेश्वर पुजारा, जोस बटलर और सैम करन एवं गेंदबाजों में मोईन अली और मोहम्मद शमी को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है।

Ad

बल्लेबाजों के टॉप 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है और विराट कोहली के टॉप पर बने रहने के अलावा जो रुट पांचवें और चेतेश्वर पुजारा छठे स्थान पर बरकरार है। हालाँकि चौथे टेस्ट में शतक लगाने वाले पुजारा को 35 अंकों का फायदा, वहीं पहली पारी में फ्लॉप रहे जो रुट को 9 अंकों का नुकसान हुआ है।

टॉप 10 के बाहर भारत की तरफ से अजिंक्य रहाणे एक स्थान के फायदे से 18वें, शिखर धवन चार स्थान के नुकसान से 26वें, केएल राहुल 9 स्थान के नुकसान से 35वें, मुरली विजय दो स्थान के नुकसान से 37वें, हार्दिक पांड्या 8 स्थान के नुकसान से 59वें, अश्विन तीन स्थान के नुकसान से 63वें और रविंद्र जडेजा दो स्थान के नुकसान से 70वें स्थान पर हैं।

Ad

इंग्लैंड की तरफ से जॉनी बैर्स्टो 5 स्थान के नुकसान से 16वें, एलिस्टेयर कुक चार स्थान के नुकसान से 21वें, बेन स्टोक्स तीन स्थान के फायदे से 29वें, जोस बटलर 15 स्थान के फायदे से 32वें, सैम करन 29 स्थान के जबरदस्त फायदे से 43वें, मोईन अली 48वें, क्रिस वोक्स 59वें, डेविड मलान एक स्थान के नुकसान से 68वें और कीटन जेनिंग्स चार स्थान के फायदे से 86वें स्थान पर हैं।

गेंदबाजों में जेम्स एंडरसन पहले स्थान पर कायम हैं। टॉप 10 में सिर्फ एक बदलाव हुआ है और रविचंद्रन अश्विन एक स्थान के नुकसान से आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके कारण रंगना हेराथ को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह अब सातवें स्थान पर हैं। रविंद्र जडेजा अभी भी तीसरे स्थान पर हैं और भारत के टॉप गेंदबाज बने हुए हैं।

टॉप 10 के बाहर भारत की तरफ से मोहम्मद शमी तीन स्थान के फायदे से 19वें, भुवनेश्वर कुमार एक स्थान के नुकसान से 26वें, इशांत शर्मा एक स्थान के फायदे से 25वें, उमेश यादव दो स्थान के नुकसान से 30वें, जसप्रीत बुमराह 37वें, हार्दिक पांड्या 6 स्थान के नुकसान से 57वें और कुलदीप यादव 71वें स्थान पर हैं।

इंग्लैंड की तरफ से स्टुअर्ट ब्रॉड 12वें, बेन स्टोक्स 28वें, क्रिस वोक्स एक स्थान के नुकसान से 32वें, मोईन अली तीन स्थान के फायदे से 33वें, आदिल राशिद तीन स्थान के नुकसान से 50वें, सैम करन 11 स्थान के फायदे से 55वें और जो रुट 90वें स्थान पर हैं।

Ad

ऑलराउंडरों की रैंकिग में शाकिब अल हसन पहले स्थान पर बरकरार हैं। रविंद्र जडेजा एक स्थान के नुकसान से तीसरे और रविचंद्रन अश्विन एक स्थान के नुकसान से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं और इस कारण से वर्नन फिलैंडर एक स्थान के फायदे से दूसरे और जेसन होल्डर एक स्थान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। मोईन अली को भी एक स्थान का फायदा हुआ और वह अब सातवें स्थान पर हैं। बेन स्टोक्स छठे और क्रिस वोक्स एक स्थान के नुकसान से आठवें स्थान पर हैं।

टॉप 10 बल्लेबाज

1 विराट कोहली भारत 937

2 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 929

3 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 847

4 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 820

5 जो रूट इंग्लैंड 809

6 चेतेश्वर पुजारा भारत 798

7 दिमुथ करुनारत्ने श्रीलंका 754

8 दिनेश चंडीमल श्रीलंका 733

9 डीन एल्गर दक्षिण अफ्रीका 724 10 एडेन मार्कराम दक्षिण अफ्रीका 703

टॉप 10 गेंदबाज

1 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 896

2 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 882

3 रविंद्र जडेजा भारत 832

4 वर्नन फिलैंडर दक्षिण अफ्रीका 826

5 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 800

6 ट्रेंट बोल्ट न्यूज़ीलैंड 795

7 रंगना हेराथ श्रीलंका 791

8 रविचंद्रन अश्विन भारत 777

9 नील वैगनर न्यूज़ीलैंड 765

10 जोस हेज़लवुड ऑस्ट्रेलिया 759

टॉप 10 ऑलराउंडर

1 शाकिब अल हसन बांग्लादेश 420

2 वर्नन फिलैंडर दक्षिण अफ्रीका 371

3 रविन्द्र जडेजा भारत 364

4 जेसन होल्डर वेस्टइंडीज 355

5 रविचंद्रन अश्विन भारत 351

6 बेन स्टोक्स इंग्लैंड 341

7 मोईन अली इंग्लैंड 286

8 क्रिस वोक्स इंग्लैंड 258

9 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 249

10 मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 248

Quick Links

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications