ICC टेस्ट रैंकिंग: विराट कोहली ने सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के साथ पहला स्थान प्राप्त किया

इंग्लैंड और भारत के बीच हुए ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के बाद आईसीसी ने हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच में एक शतक और एक अर्धशतक सहित 200 रन बनाये और इसकी बदौलत वह फिर से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। दूसरे टेस्ट के बाद कोहली दूसरे स्थान पर पहुंच गए थे, लेकिन तीसरे टेस्ट के शानदार प्रदर्शन के बाद कोहली 18 अंकों के फायदे से 937 अंकों पर पहुंच गए हैं।

विराट कोहली अब बल्लेबाजी की आज तक की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग में 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे अब कुमार संगकारा, विवियन रिचर्ड्स क्लाइड वॉलकॉट, गैरी सोबर्स (सभी 938), पीटर मे (941), रिकी पोंटिंग (942), जैक हॉब्स (942), लेन हटन (945), स्टीव स्मिथ (947) और डॉन ब्रैडमैन (961) मौजूद हैं।

बल्लेबाजों के टॉप 10 में विराट कोहली के अलावा भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा छठे स्थान पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की तरफ से जो रुट दो स्थान के नुकसान से पांचवें और जॉनी बैर्स्टो दो स्थान के नुकसान से 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। रुट और बैर्स्टो के नुकसान के कारण केन विलियमसन (तीसरे), डेविड वॉर्नर (चौथे), डीन एल्गर (नौवें)और एडेन मार्कराम (10वें) को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है।

टॉप 10 के बाहर भारत की तरफ से अजिंक्य रहाणे चार स्थान के फायदे से 19वें, शिखर धवन चार स्थान के फायदे से 22वें, केएल राहुल एक स्थान के नुकसान से 26वें, मुरली विजय दो स्थान के नुकसान से 35वें, हार्दिक पांड्या आठ स्थान के फायदे से 51वें, अश्विन तीन स्थान के नुकसान से 60वें और रविंद्र जडेजा एक स्थान के नुकसान से 68वें स्थान पर हैं।

इंग्लैंड की तरफ से एलिस्टेयर कुक 17वें, बेन स्टोक्स 32वें, जोस बटलर 22 स्थान के फायदे से 47वें, मोईन अली एक स्थान के नुकसान से 48वें, क्रिस वोक्स 9 स्थान के नुकसान से 59वें, डेविड मलान तीन स्थान के नुकसान से 67वें, सैम करन 72वें और कीटन जेनिंग्स 90वें स्थान पर हैं।

गेंदबाजों में जेम्स एंडरसन पहले स्थान पर कायम हैं। टॉप 10 में सिर्फ एक बदलाव हुआ है और रविचंद्रन अश्विन दो स्थान के नुकसान से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके कारण पैट कमिंस (पांचवें) और ट्रेंट बोल्ट (छठे) को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है। रविंद्र जडेजा अभी भी तीसरे स्थान पर हैं और भारत के टॉप गेंदबाज बने हुए हैं।

टॉप 10 के बाहर भारत की तरफ से मोहम्मद शमी तीन स्थान के नुकसान से 22वें, भुवनेश्वर कुमार 25वें, इशांत शर्मा 26वें, उमेश यादव एक स्थान के फायदे से 28वें, जसप्रीत बुमराह आठ स्थान के फायदे से 37वें, हार्दिक पांड्या 23 स्थान के जबरदस्त फायदे से 51वें और कुलदीप एक स्थान के नुकसान से 71वें स्थान पर हैं।

इंग्लैंड की तरफ से स्टुअर्ट ब्रॉड एक स्थान के फायदे से 12वें, बेन स्टोक्स 28वें, क्रिस वोक्स एक स्थान के फायदे से 31वें, मोईन अली 36वें, आदिल राशिद चार स्थान के फायदे से 47वें, सैम करन चार स्थान के नुकसान से 66वें और जो रुट 90वें स्थान पर हैं।

ऑलराउंडरों की रैंकिग में शाकिब अल हसन पहले स्थान पर बरकरार हैं। रविचंद्रन अश्विन एक स्थान के नुकसान से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं और इस कारण से वर्नन फिलैंडर दो स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

रविन्द्र जडेजा संयुक्त दूसरे, जेसन होल्डर पांचवें, बेन स्टोक्स छठे और मोईन अली, पैट कमिंस एवं मिचेल स्टार्क क्रमशः आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर हैं।

टॉप-10 बल्लेबाज

1 विराट कोहली भारत 937

2 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 929

3 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 847

4 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 820

5 जो रूट इंग्लैंड 818

6 चेतेश्वर पुजारा भारत 763

7 दिमुथ करुनारत्ने श्रीलंका 754

8 दिनेश चंडीमल श्रीलंका 733

9 डीन एल्गर दक्षिण अफ्रीका 724

10 एडेन मार्कराम दक्षिण अफ्रीका 703

टॉप-10 गेंदबाज

1 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 899

2 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 882

3 रविंद्र जडेजा भारत 840

4 वर्नन फिलैंडर दक्षिण अफ्रीका 826

5 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 800

6 ट्रेंट बोल्ट न्यूज़ीलैंड 795

7 रविचंद्रन अश्विन भारत 792

8 रंगना हेराथ श्रीलंका 791

9 नील वैगनर न्यूज़ीलैंड 765

10 जोस हेज़लवुड ऑस्ट्रेलिया 759

Quick Links