ICC टेस्ट रैंकिंग: जेम्स एंडरसन ने 900 का आंकड़ा पार किया, विराट कोहली दूसरे स्थान पर खिसके, क्रिस वोक्स को जबरदस्त फायदा

cricket cover image
<p>
Ad

इंग्लैंड और भारत के बीच हुए लॉर्ड्स टेस्ट के बाद आईसीसी ने हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले मैच के बाद बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली दूसरे टेस्ट के खराब प्रदर्शन के बाद दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ फिर से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग में जेम्स एंडरसन 900 अंकों के पार पहुंच गए हैं और इंग्लैंड की तरफ से 38 साल बाद ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। एंडरसन (903) से पहले इंग्लैंड की तरफ से सिड बार्न्स (932, विश्व रिकॉर्ड), जॉर्ज लोहमन (931), टॉनी लॉक (912), इयान बॉथम (911), डेरेक अंडरवुड (907) और एलेक बेडसर (903) ने 900 का आंकड़ा पार किया था। लॉर्ड्स टेस्ट में 9 विकेट लेने के कारण एंडरसन को 19 अंकों का फायदा हुआ।

बल्लेबाजों के टॉप 10 में जो रुट तीसरे और चेतेश्वर पुजारा छठे स्थान पर कायम हैं। इंग्लैंड के जॉनी बैर्स्टो तीन स्थान के फायदे से नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं और इस वजह से दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम टॉप 10 से बाहर हो गए हैं। टॉप 10 के बाहर भारत की तरफ से अजिंक्य रहाणे एक स्थान के नुकसान से 23वें, केएल राहुल 6 स्थान के नुकसान से 25वें, शिखर धवन एक स्थान के नुकसान से 26वें, मुरली विजय आठ स्थान के नुकसान से 33वें, रविचंद्रन अश्विन 10 स्थान के फायदे से 57वें, हार्दिक पांड्या दो स्थान के नुकसान से 59वें और रविंद्र जडेजा चार स्थान के नुकसान से 67वें स्थान पर हैं।

इंग्लैंड की तरफ से एलिस्टेयर कुक 17वें, बेन स्टोक्स एक स्थान के फायदे से 32वें, मोईन अली दो स्थान के नुकसान से 47वें, लॉर्ड्स में मैन ऑफ़ द मैच रहे क्रिस वोक्स 34 स्थान के जबरदस्त फायदे से 50वें, डेविड मलान तीन स्थान के नुकसान से 64वें, जोस बटलर एक स्थान के फायदे से 69वें, सैम करन 72वें और कीटन जेनिंग्स एक स्थान के नुकसान से 90वें स्थान पर हैं।

गेंदबाजों के टॉप 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है और जेम्स एंडरसन पहले, रविंद्र जडेजा तीसरे और रविचंद्रन अश्विन पांचवें स्थान पर बरकरार हैं। टॉप 10 के बाहर भारत की तरफ से मोहम्मद शमी 19वें, भुवनेश्वर कुमार 25वें, इशांत शर्मा 26वें, उमेश यादव एक स्थान के नुकसान से 29वें, कुलदीप यादव 70वें और हार्दिक पांड्या 25 स्थान के फायदे से 74वें स्थान पर हैं।

इंग्लैंड की तरफ से स्टुअर्ट ब्रॉड एक स्थान के फायदे से 12वें, बेन स्टोक्स एक स्थान के नुकसान से 28वें, क्रिस वोक्स तीन स्थान के फायदे से 32वें, मोईन अली 36वें, आदिल राशिद 51वें, सैम करन तीन स्थान के नुकसान से 62वें और जो रुट एक स्थान के नुकसान से 90वें स्थान पर हैं।

ऑलराउंडरों की रैंकिग में शाकिब अल हसन पहले स्थान पर बरकरार हैं। रविचंद्रन अश्विन एक स्थान के फायदे से तीसरे और क्रिस वोक्स पांच स्थान के फायदे से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं और इस कारण से वर्नन फिलैंडर एक स्थान के नुकसान से चौथे और श्रीलंका के दिलरुवान परेरा टॉप 10 से बाहर हो गए हैं।

रविन्द्र जडेजा दूसरे, जेसन होल्डर पांचवें, बेन स्टोक्स छठे और मोईन अली, पैट कमिंस एवं मिचेल स्टार्क एक-एक स्थान के नुकसान से क्रमशः आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर हैं।

टॉप-10 बल्लेबाज

1 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 929

2 विराट कोहली भारत 919

3 जो रूट इंग्लैंड 851

4 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 847

5 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 820

6 चेतेश्वर पुजारा भारत 759

7 दिमुथ करुनारत्ने श्रीलंका 754

8 दिनेश चंडीमल श्रीलंका 733

9 जॉनी बैर्स्टो इंग्लैंड 729

10 डीन एल्गर दक्षिण अफ्रीका 724

टॉप-10 गेंदबाज

1 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 903

2 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 882

3 रविंद्र जडेजा भारत 849

4 वर्नन फिलैंडर दक्षिण अफ्रीका 826

5 रविचंद्रन अश्विन भारत 802

6 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 800

7 ट्रेंट बोल्ट न्यूज़ीलैंड 795

8 रंगना हेराथ श्रीलंका 791

9 नील वैगनर न्यूज़ीलैंड 765

10 जोस हेज़लवुड ऑस्ट्रेलिया 759

टॉप-10 ऑलराउंडर

1 शाकिब अल हसन बांग्लादेश 420

2 रविन्द्र जडेजा भारत 379

3 रविचंद्रन अश्विन भारत 375

4 वर्नन फिलैंडर दक्षिण अफ्रीका 371

5 जेसन होल्डर वेस्टइंडीज 355

6 बेन स्टोक्स इंग्लैंड 334

7 क्रिस वोक्स इंग्लैंड 269

8 मोईन अली इंग्लैंड 254

9 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 249

10 मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 248

Quick Links

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications