आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: स्टीव स्मिथ को जबरदस्त फायदा, इंग्लैंड के रोरी बर्न्स की लंबी छलांग  

स्टीव स्मिथ
स्टीव स्मिथ

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले एशेज टेस्ट के बाद आईसीसी ने हालिया टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। बल्लेबाजी रैंकिंग में स्टीव स्मिथ एक स्थान के फायदे से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और टेस्ट क्रिकेट में काफी समय के बाद वापसी करने पर उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक ही मैच में दो शतक लगाए एवं इसी वजह से एक बार फिर वो 900 अंकों के पार पहुंच गए हैं। वहीं गेंदबाजी रैंकिंग में नाथन लायन 6 स्थान के फायदे से 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले स्थान पर कायम हैं। टॉप 10 में स्टीव स्मिथ के तीसरे स्थान पर आने से चेतेश्वर पुजारा चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। जो रुट एक स्थान के फायदे से छठे और डेविड वॉर्नर एक स्थान के नुकसान से सातवें स्थान पर हैं।

टॉप 10 के बाहर इंग्लैंड के बेन फोक्स एक स्थान के फायदे से 69वें, क्रिस वोक्स 11 स्थान के फायदे से 70वें और रोरी बर्न्स 25 स्थान के फायदे से 81वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पहले स्थान पर कायम हैं और टॉप 10 में सिर्फ एक बदलाव हुआ है। जेम्स एंडरसन एक स्थान के नुकसान से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और इस वजह से कगिसो रबाडा दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। टॉप 10 के बाहर इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड दो स्थान के फायदे से 16वें और क्रिस वोक्स चार स्थान के फायदे से 29वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ऑलराउंडरों के टॉप 10 में जेसन होल्डर पहले स्थान पर कायम हैं। इंग्लैंड के मोइन अली दो स्थान के नुकसान से दसवें और क्रिस वोक्स एक स्थान के फायदे से नौवें स्थान पर हैं।

टॉप 10 बल्लेबाज

1 विराट कोहली भारत 922

2 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 913

3 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 903

4 चेतेश्वर पुजारा भारत 881

5 हेनरी निकोल्स न्यूजीलैंड 778

6 जो रूट इंग्लैंड 741

7 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 721

8 एडेन मार्कराम दक्षिण अफ्रीका 719

9 क़्विंटन डी कॉक दक्षिण अफ्रीका 718

10 फाफ डू प्लेसी दक्षिण अफ्रीका 702

टॉप 10 गेंदबाज

1 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 898

2 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 851

3 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 831

4 वर्नन फिलैंडर दक्षिण अफ्रीका 813

5 नील वैगनर न्यूजीलैंड 801

6 रविंद्र जडेजा भारत 794

7 ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड 787

8 मोहम्मद अब्बास पाकिस्तान 770

9 जेसन होल्डर वेस्टइंडीज 770

10 रविचंद्रन अश्विन भारत 763

आईसीसी रैंकिंग की सभी हालिया जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

Quick Links