ऋषभ पंत (Photo - BCCI)आईसीसी ने भारत-इंग्लैंड चौथे टेस्ट और अफगानिस्तान-ज़िम्बाब्वे पहले टेस्ट के बाद हालिया टेस्ट रैंकिंग (ICC Ranking) जारी कर दी है। बल्लेबाजी रैंकिंग में ऋषभ पंत को सबसे जबरदस्त फायदा हुआ है और वह टॉप 10 में सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं गेंदबाजी में अश्विन दूसरे और ऑलराउंडर में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन पहले, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ दूसरे और मार्नस लैबुशेन तीसरे स्थान पर कायम हैं। इंग्लैंड के जो रुट चौथे और भारतीय कप्तान विराट कोहली पांचवें स्थान पर कायम हैं, लेकिन दोनों को 22-22 अंकों का नुकसान हुआ है। ऋषभ पंत सात स्थान और रोहित शर्मा एक स्थान के फायदे से संयुक्त सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। चेतेश्वर पुजारा टॉप 10 से बाहर हो गए हैं। टॉप 10 के बाहर भारत के वॉशिंगटन सुंदर 39 स्थान के जबरदस्त फायदे से 62वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के डेनियल लॉरेंस 47 स्थान के फायदे से 93वें स्थान पर हैं। ज़िम्बाब्वे के शॉन विलियम्स 24 स्थान के फायदे से 43वें और सिकंदर रज़ा आठ स्थान के फायदे से 56वें स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान 24 स्थान के फायदे से 69वें स्थान पर पहुंच गए हैं। रविचंद्रन अश्विन (Photo - BCCI)गेंदबाजी रैंकिंग में पैट कमिंस पहले और रविचंद्रन अश्विन एक स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन दो स्थान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। टॉप 10 के बाहर अक्षर पटेल आठ स्थान के फायदे से 30वें स्थान पर हैं। ज़िम्बाब्वे के विक्टर न्यौची 37 स्थान के फायदे से 57वें और डोनाल्ड तिरिपानो सात स्थान के फायदे से 77वें स्थान पर हैं। ब्लेसिंग मुज़राबानी ने 86वें स्थान पर रैंकिंग में फिर से वापसी की है। ऑलराउंडर रैंकिंग में बेन स्टोक्स एक स्थान के फायदे से दूसरे और अश्विन एक स्थान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। जेसन होल्डर पहले स्थान पर कायम हैं। Rohit Sharma and Rishabh Pant are both at No.7 in the latest @MRFWorldwide ICC Test Player Rankings for batting 👏A big boost for Pant, who has achieved his career-best ranking! pic.twitter.com/96Jlu1p9Xp— ICC (@ICC) March 10, 2021📈 R Ashwin at No.2📈 James Anderson at No.4Significant gains for big names in the latest @MRFWorldwide ICC Test Player Rankings for bowling! pic.twitter.com/plmtvHkI0P— ICC (@ICC) March 10, 2021Another feather in R Ashwin’s cap 💪He is now the No.4 all-rounder in the latest @MRFWorldwide ICC Test Player rankings! pic.twitter.com/fctHKWQMx0— ICC (@ICC) March 10, 2021