बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मीरपुर में हुए दूसरे और आखिरी टेस्ट के बाद आईसीसी ने हालिया टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। टॉप 10 बल्लेबाजों से दिनेश चंडीमल बाहर हो गए हैं, वहीं गेंदबाजों के टॉप 10 में श्रीलंका के रंगना हेराथ को एक स्थान का नुकसान हुआ है। बल्लेबाजी में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और गेंदबाजी में इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन पहले स्थान पर बरकरार हैं। चोट के कारण सीरीज में नहीं खेल सके शाकिब अल हसन 22वें स्थान के साथ बांग्लादेश के टॉप बल्लेबाज हैं। तमीम इकबाल 5 स्थान के नुकसान से 26वें, मोमिनुल हक़ तीन स्थान के नुकसान से 30वें, मुशफिकुर रहीम तीन स्थान के नुकसान से 28वें, , महमुदुल्लाह 6 स्थान के नुकसान से 54वें, इमरुल कायेस एक स्थान के नुकसान से 71वें और लिटन दास 81वें स्थान पर हैं। श्रीलंका की तरफ से टॉप बल्लेबाज दिनेश चंडीमल हैं और वह तीन स्थान के नुकसान के साथ 12वें स्थान पर हैं। कुसल मेंडिस 2 स्थान के फायदे से 21वें, एंजेलो मैथ्यूज़ 24वें, दिमुथ करुणारत्ने 4 स्थान के नुकसान से 32वें, धनंजय डी सिल्वा 38वें, निरोशन डिकवेला 4 स्थान के नुकसान से 45वें, रोशन सिल्वा 29 स्थान के जबरदस्त फायदे से 49वें और दिलरुवान परेरा 3 स्थान के नुकसान से 91वें स्थान पर हैं। गेंदबाजी में बांग्लादेश के टॉप गेंदबाज शाकिब अल हसन हैं और वह 18वें स्थान पर हैं। तैजुल इस्लाम दो स्थान के फायदे से 34वें, मेहदी हसन 38वें, मुस्ताफिजुर रहमान 10 स्थान के फायदे से 49वें और महमुदुल्लाह दो स्थान के नुकसान से 76वें स्थान पर हैं। श्रीलंका की तरफ से टॉप गेंदबाज रंगना हेराथ हैं और वह आठवें स्थान पर हैं। दिलरुवान परेरा एक स्थान के नुकसान से 28वें, सुरंगा लकमल तीन स्थान के फायदे से 30वें, नुवान प्रदीप एक स्थान के फायदे से 37वें, लक्षण संदकन तीन स्थान के नुकसान से 60वें और लहिरू कुमारा दो स्थान के नुकसान से 78वें स्थान पर हैं। अकिला धनंजय ने पहले ही टेस्ट में आठ विकेट लिए और रैंकिंग में सीधे 58वां स्थान हासिल किया। ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शाकिब अल हसन पहले और रविन्द्र जडेजा दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। रविचंद्रन अश्विन तीसरे, बेन स्टोक्स चौथे और वर्नन फिलैंडर पांचवें स्थान पर हैं। टॉप 10 बल्लेबाज:
रैंक | बल्लेबाज | देश | रेटिंग |
1 | स्टीव स्मिथ | ऑस्ट्रेलिया | 947 |
2 | विराट कोहली | भारत | 912 |
3 | जो रूट | इंग्लैंड | 881 |
4 | केन विलियमसन | न्यूजीलैंड | 855 |
5 | डेविड वॉर्नर | ऑस्ट्रेलिया | 827 |
6 | चेतेश्वर पुजारा | भारत | 810 |
7 | हाशिम अमला | दक्षिण अफ्रीका | 771 |
8 | अजहर अली | पाकिस्तान | 755 |
9 | एलिस्टेयर कुक | इंग्लैंड | 742 |
10 | रॉस टेलर | न्यूजीलैंड | 739 |
रैंक | गेंदबाज | देश | रेटिंग |
1 | जेम्स एंडरसन | इंग्लैंड | 887 |
2 | कगिसो रबाडा | दक्षिण अफ्रीका | 875 |
3 | रविंद्र जडेजा | भारत | 844 |
4 | जोश हेज़लवुड | ऑस्ट्रेलिया | 814 |
5 | रविचंद्रन अश्विन | भारत | 803 |
6 | वर्नन फिलैंडर | दक्षिण अफ्रीका | 791 |
7 | नील वैगनर | न्यूजीलैंड | 784 |
8 | रंगना हेराथ | श्रीलंका | 777 |
9 | मोर्ने मोर्कल | दक्षिण अफ्रीका | 773 |
10 | मिचेल स्टार्क/नाथन लायन | ऑस्ट्रेलिया | 769 |