यशस्वी जायसवाल ने ICC रैंकिंग के टॉप 10 में बनाई जगह, ऑस्ट्रेलिया के दो प्रमुख बल्लेबाजों को हुआ भारी नुकसान

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल (Photo Courtesy: AFP)
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल (Photo Courtesy: AFP)

आईसीसी ने साप्ताहिक रैंकिंग (ICC Ranking) अपडेट जारी कर दिया है। पिछले हफ्ते न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला एवं अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला गया। इसके अलावा बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच तीन t20i मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भी अपडेट में शामिल है।

बल्लेबाजी टेस्ट रैंकिंग में भारत के यशस्वी जायसवाल ने टॉप 10 में प्रवेश किया और वह दो स्थान के फायदे से दसवें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में गैरमौजूद रहने वाले वाले विराट कोहली एक स्थान के फायदे से आठवें और कप्तान रोहित शर्मा दो स्थान के फायदे से 11वें स्थान पर पहुँच गए हैं। इंग्लैंड के जो रुट एक स्थान के फायदे से दूसरे और हैरी ब्रूक एक स्थान के फायदे से नौवें स्थान पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ एक स्थान के नुकसान से तीसरे स्थान पर हैं। स्मिथ की रेटिंग गिरकर 789 रह गई है और यह 2014 के बाद पहला मौका है, जब उनकी रेटिंग 800 से नीचे आई। ट्रैविस हेड एक स्थान के नुकसान से 12वें और मार्नस लैबुशेन पांच स्थान के नुकसान से 13वें स्थान पर खिसक गए। लैबुशेन दिसंबर, 2019 के बाद पहली पारी बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप 10 से बाहर हुए हैं। हालाँकि, कैमरन ग्रीन 22 स्थान के फायदे से 23वें स्थान पर पहुँच गए हैं। न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स 18 स्थान के फायदे से 52वें और रचिन रविंद्र पांच स्थान के फायदे से 76वें स्थान पर हैं।

आयरलैंड के लोरकान टकर 15 स्थान के फायदे से 56वें और कप्तान एंडी बैलबर्नी 12 स्थान के फायदे से 87वें एवं अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी पांच स्थान के फायदे 81वें स्थान पर पहुँच गए हैं।

New Zealand v Australia - Men's 1st Test: Day 4
New Zealand v Australia - Men's 1st Test: Day 4

गेंदबाजी रैंकिंग में भारत के जसप्रीत बुमराह अभी भी पहले स्थान पर हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड एक स्थान के फायदे से चौथे और नाथन लायन दो स्थान के फायदे से छठे स्थान पर पहुँच गए हैं। हालाँकि, कप्तान पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क एक-एक स्थान के नुकसान से पांचवें और 12वें स्थान पर खिसक गए हैं। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी सात स्थान के फायदे से 18वें, ग्लेन फिलिप्स 19 स्थान के फायदे से 48वें स्थान पर हैं लेकिन कप्तान टिम साउदी को दो स्थान का नुकसान हुआ है और वह 17वें स्थान पर खिसक गए।

आयरलैंड के मार्क अडेयर 30 स्थान के फायदे से 69वें और अफगानिस्तान के नवीद जादरान 32 स्थान के फायदे से संयुक्त रूप से 79वें स्थान पर हैं।

ऑलराउंडर रैंकिंग में ग्लेन फिलिप्स 12 स्थान के फायदे से संयुक्त रूप से 11वें और मैट हेनरी सात स्थान के फायदे से 17वें, ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन और नाथन लायन दो-दो स्थान के फायदे से 16वें और 18वें स्थान पर पहुँच गए हैं।

कुसल मेंडिस
कुसल मेंडिस

T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में श्रीलंका के कुसल मेंडिस चार स्थान के फायदे से 30वें और कार्यवाहक कप्तान चरिथ असलंका सात स्थान के फायदे से संयुक्त रूप से 33वें स्थान पर हैं। नेपाल में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले नीदरलैंड्स के माइकल लेविट ने रैंकिंग में प्रवेश करते हुए 49वें स्थान पर जगह बनाई।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
App download animated image Get the free App now