ICC टेस्ट रैंकिंग: विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार को हुआ फायदा, रविन्द्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे को नुकसान

भारत और श्रीलंका के बीच हुए पहले टेस्ट के बाद आईसीसी की हालिया रैंकिंग जारी कर दी गई है। बल्लेबाजों में भारतीय कप्तान विराट कोहली को शतक लगाने की बदौलत फायदा हुआ है और अब वो एक स्थान के फायदे से पांचवें स्थान पर पहुँच गए हैं। गेंदबाजों में कोलकाता टेस्ट के मैन ऑफ़ द मैच भुवनेश्वर कुमार को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है और वो आठ स्थान के फायदे से अब 29वें स्थान पर हैं। दूसरी तरफ कोलकाता टेस्ट में अजिंक्य रहाणे बल्ले से फ्लॉप रहे और इसी वजह से चार स्थान के नुकसान से 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। रविन्द्र जडेजा ने कोलकाता टेस्ट में एक भी विकेट नहीं लिया और उन्हें भी एक स्थान का नुकसान हुआ है। जडेजा फ़िलहाल तीसरे स्थान पर हैं। बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ पहले और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट दूसरे स्थान पर कायम हैं। दोनों के बीच आगामी एशेज सीरीज में पहले स्थान के लिए बढ़िया जंग देखने को मिल सकती है। चेतेश्वर पुजारा तीसरे और केएल राहुल आठवें स्थान पर बरकरार हैं। रहाणे के टॉप 10 से बाहर होने के कारण एलिस्टेयर कुक 10वें स्थान पर गए हैं। टॉप 10 से बाहर शिखर धवन दो स्थान के फायदे से 28वें स्थान पर आ गए हैं। ऋद्धिमान साहा 50वें स्थान पर हैं। श्रीलंका से टॉप बल्लेबाज दिमुथ करुनारत्ने हैं और वो 17वें स्थान पर हैं। दिनेश चंडीमल 23वें और एंजेलो मैथ्यूज 24वें स्थान पर हैं। गेंदबाजों में जेम्स एंडरसन पहले स्थान पर हैं और एशेज में वो अपनी जगह बरकरार रखना चाहेंगे। जडेजा के नुकसान से कगिसो रबाडा को एक स्थान का फायदा हुआ है और वो दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा टॉप 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रविचन्द्रन अश्विन चौथे स्थान पर मौजूद हैं। टॉप 10 से बाहर मोहम्मद शमी एक स्थान के फायदे से 18वें स्थान पर पहुँच गए हैं। उमेश यादव 27वें स्थान पर हैं। श्रीलंका की तरफ से रंगना हेराथ टॉप गेंदबाज हैं और वो पांचवें स्थान पर हैं। दिलरुवान परेरा 22वें और सुरंगा लकमल 28वें स्थान पर हैं। ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शाकिब अल हसन पहले स्थान पर बरकरार हैं। भारत से रविन्द्र जडेजा दूसरे और रविचंद्रन अश्विन एक स्थान के नुकसान से अब चौथे स्थान पर हैं। टॉप 10 बल्लेबाज:

Ad
रैंक बल्लेबाज देश रेटिंग
1 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 936
2 जो रूट इंग्लैंड 889
3 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 880
4 चेतेश्वर पुजारा भारत 866
5 विराट कोहली भारत 817
6 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 807
7 हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका 795
8 केएल राहुल भारत 757
9 अजहर अली पाकिस्तान 755
10 एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड 738

टॉप 10 गेंदबाज:

रैंक गेंदबाज देश रेटिंग
1 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 896
2 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 876
3 रविंद्र जडेजा भारत 868
4 रविचंद्रन अश्विन भारत 840
5 रंगना हेराथ श्रीलंका 820
6 जोश हेज़लवुड ऑस्ट्रेलिया 794
7 नाथन लायन ऑस्ट्रेलिया 752
8 डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका 748
9 नील वैगनर न्यूजीलैंड 745
10 स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड 737
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications