ICC टेस्ट रैंकिंग: विराट कोहली 900 रेटिंग अंक पर पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बने

cricket cover image

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच हुए दूसरे टेस्ट के बाद आईसीसी ने हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस मैच की पहली पारी में शानदार शतक लगाया था और इसकी बदौलत वह 900 रेटिंग अंक तक पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली से पहले भारत की तरफ से सिर्फ सुनील गावस्कर (916 vs इंग्लैंड, 1979) ही 900 अंकों का आंकड़ा पार कर पाए थे। विराट कोहली 900 रेटिंग अंक पर पहुंचने वाले विश्व के 31वें बल्लेबाज हैं। विराट कोहली को दूसरे टेस्ट से 20 अंकों का फायदा हुआ और वह एक स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ अभी भी पहले स्थान पर बरकरार हैं। लगातार दूसरे टेस्ट में फ्लॉप होने वाले चेतेश्वर पुजारा एक स्थान के नुकसान से छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस वजह से डेविड वॉर्नर एक स्थान के फायदे से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। हाशिम अमला दो स्थान के फायदे से आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं और दिनेश चंडीमल एवं एलिस्टेयर कुक को एक-एक स्थान का नुकसान हो गया है। जो रूट एक स्थान के नुकसान से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। टॉप 10 से बाहर भारत की तरफ से केएल राहुल 6 स्थान के नुकसान से 18वें, अजिंक्य रहाणे दो स्थान के नुकसान से 23वें, मुरली विजय एक स्थान के नुकसान से 31वें, शिखर धवन एक स्थान के नुकसान से 34वें, रोहित शर्मा एक स्थान के नुकसान से 44वें, हार्दिक पांड्या 11 स्थान के नुकसान से 60वें और रविचंद्रन अश्विन 61वें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका से फाफ डू प्लेसी दो स्थान के फायदे से 12वें, एबी डीविलियर्स 13वें, डीन एल्गर दो स्थान के फायदे से 14वें, क्विंटन डी कॉक 5 स्थान के नुकसान से 20वें और एडेन मार्कराम 10 स्थान के फायदे से 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में कगिसो रबाडा की जगह जेम्स एंडरसन फिर से टॉप पर पहुंच गए हैं। भारत की तरफ से रविन्द्र जडेजा तीसरे और रविचन्द्रन अश्विन एक स्थान के नुकसान से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वर्नन फिलैंडर एक स्थान के नुकसान से सातवें और जोश हेज़लवुड एक स्थान के फायदे से चौथे स्थान पर हैं। टॉप 10 के बाहर भारत से मोहम्मद शमी दो स्थान के फायदे से 17वें, भुवनेश्वर कुमार 22वें, उमेश यादव एक स्थान के नुकसान से 28वें, इशांत शर्मा 29वें और हार्दिक पांड्या 18 स्थान के नुकसान से 93वें स्थान पर हैं। जसप्रीत बुमराह 82वें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मोर्ने मोर्कल 11वें, डेल स्टेन 12वें और केशव महाराज दो स्थान के नुकसान से 19वें स्थान पर हैं। अपने पहले ही टेस्ट में मैन ऑफ़ द मैच रहे लुंगी एनगीडी रैंकिंग में सीधे 61वें स्थान पर प्रवेश किया है। ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शाकिब अल हसन पहले और रविन्द्र जडेजा दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। रविचंद्रन अश्विन तीसरे, बेन स्टोक्स चौथे और वर्नन फिलैंडर पांचवें स्थान पर हैं। टॉप 10 बल्लेबाज:

Ad
रैंक बल्लेबाज देश रेटिंग
1 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 947
2 विराट कोहली भारत 900
3 जो रूट इंग्लैंड 881
4 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 855
5 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 827
6 चेतेश्वर पुजारा भारत 814
7 अजहर अली पाकिस्तान 755
8 हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका 745
9 दिनेश चंडीमल श्रीलंका 743
10 एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड 742
टॉप 10 गेंदबाज:
रैंक गेंदबाज देश रेटिंग
1 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 887
2 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 872
3 रविंद्र जडेजा भारत 853
4 जोश हेज़लवुड ऑस्ट्रेलिया 814
5 रविचंद्रन अश्विन भारत 811
6 रंगना हेराथ श्रीलंका 799
7 वर्नन फिलैंडर दक्षिण अफ्रीका 787
8 नील वैगनर न्यूजीलैंड 784
9 मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 769
10 नाथन लायन ऑस्ट्रेलिया 769
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications