ICC Under 19 World Cup 2020: दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने जीते अपने-अपने मुकाबले

दक्षिण अफ्रीका की टीम
दक्षिण अफ्रीका की टीम

आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप में शनिवार को कुल 4 मुकाबले खेले गए। इनमें मेजबान दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने जीत हासिल की। दक्षिण अफ्रीका ने यूएई, इंग्लैंड ने नाईजीरिया, श्रीलंका ने जापान और जिम्बाब्वे ने स्कॉटलैंड को हराया।

Ad

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 299 रन बनाए। जवाब में जब 23.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर यूएई का स्कोर 112 रन था, तभा बारिश आ गई। इसके बाद आगे का खेल नहीं हो पाया। डकवर्थ-ल्युइस नियम के हिसाब से दक्षिण अफ्रीका ने 23 रनों से जीत हासिल की। इस शानदार जीत के साथ ही मेजबान टीम ने सुपर लीग स्टेज में अपनी जगह बना ली है।

ये भी पढ़ें: भारत ने बारिश से बाधित मुकाबले में न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया

इंग्लैंड ने ग्रुप स्टेज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद नाईजीरिया की टीम को आसानी से 8 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए नाईजीरिया की टीम 27.5 ओवर में सिर्फ 58 रन पर सिमट गई। टीम का सिर्फ एक ही बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक पहुंच सका। जवाब में इंग्लिश टीम ने इस लक्ष्य को 11 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

श्रीलंका ने जापान को 9 विकेटों से हराया। बारिश के कारण मैच 22-22 ओवरों का कर दिया गया। पहले खेलते हुए जापान की टीम 18.3 ओवर में 43 रन बनाकर सिमट गई। श्रीलंकाई टीम ने इस लक्ष्य को 8.3 ओवर में 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

जिम्बाब्वे ने स्कॉटलैंड को डकवर्थ-ल्युइस नियम से 8 विकेट से शिकस्त दी। बारिश के कारण मैच 42-42 ओवरों का कर दिया गया। पहले खेलते हुए स्कॉटलैंड 37.2 ओवर में 140 रन पर सिमट गई। जिम्बाब्वे ने इस लक्ष्य को सिर्फ 17.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications