आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप (ICC U19 World Cup 2022) के पहले क्वार्टरफाइनल में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा प्लेट लीग के तीसरे क्वार्टरफाइनल में ज़िम्बाब्वे ने स्कॉटलैंड को 108 रन और चौथे क्वार्टरफाइनल में मेजबान वेस्टइंडीज ने पापुआ न्यू गिनी को 169 रनों से हराया।
सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटिगा में खेले गए सुपर लीग के पहले क्वार्टरफाइनल में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 43.4 ओवर में 209 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। डेवाल्ड ब्रेविस ने 97 रनों की बेहतरीन पारी खेली, वहीं रेहान अहमद ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड ने 'मैन ऑफ द मैच' जैकब बेथेल (42 गेंद 88) की धुआंधार पारी और विलियम लक्सटन ने नाबाद 47 रनों की पारी की मदद से 31.2 ओवर में ही चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
![ICC U19 World Cup में ज़िम्बाब्वे की जीत](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/01/73af7-16432291540824-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/01/73af7-16432291540824-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/01/73af7-16432291540824-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/01/73af7-16432291540824-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/01/73af7-16432291540824-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/01/73af7-16432291540824-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/01/73af7-16432291540824-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/01/73af7-16432291540824-1920.jpg 1920w)
पोर्ट ऑफ़ स्पेन में खेले गए मुकाबले में ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 49.5 ओवर में 248 रन बनाये। मैथ्यू वेल्श ने 78 और 'मैन ऑफ द मैच' ब्रायन बेनेट ने 54 रनों की पारी खेली। स्कॉटलैंड के जैक जार्विस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 39 ओवर में सिर्फ 140 रन बनाकर ढेर हो गई। डेविड बेनेट और कोनोर मिचेल ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट लिए।
डिएगो मार्टिन में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले खेलते हुए वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 317/6 का विशाल स्कोर बनाया, जिसके जवाब में पापुआ न्यू गिनी सिर्फ 148 रन बनाकर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज के मैथ्यू नंदू ने 128 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलने के अलावा दो विकेट भी लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा वेस्टइंडीज के शकेरे पैरिस ने 64 और केविन विखम ने 61 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।
![ICC U19 World Cup में वेस्टइंडीज की एकतरफा जीत](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/01/bc642-16432292023279-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/01/bc642-16432292023279-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/01/bc642-16432292023279-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/01/bc642-16432292023279-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/01/bc642-16432292023279-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/01/bc642-16432292023279-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/01/bc642-16432292023279-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/01/bc642-16432292023279-1920.jpg 1920w)
प्लेट लीग के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज का सामना यूएई और ज़िम्बाब्वे का सामना आयरलैंड के खिलाफ होगा। 13वें से 16वें स्थान के प्लेऑफ सेमीफाइनल में यूगांडा का सामना पापुआ न्यू गिनी और कनाडा का सामना स्कॉटलैंड के खिलाफ होगा।
सुपर लीग के दूसरे सेमीफाइनल में 27 जनवरी को श्रीलंका का सामना अफगानिस्तान के खिलाफ होगा, जिसके विजेता टीम का सामना पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ होगा और हारने वाली टीम का सामना पांचवें से आठवें स्थान के प्लेऑफ सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगा।