ICC Under 19 World Cup: देखिए हार्विक देसाई की शानदार विकेट कीपिंग का ये वीडियो

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आपने कई बार विकेट के पीछे बेहतरीन कैच पकड़ते देखा होगा। धोनी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपरों में गिने जाते हैं, और भारतीय युवा विकेट कीपर भी उनकी तरह बनने की ख्वाहिश रखते हैं। भारतीय अंडर 19 टीम के विकेट कीपर हार्विक देसाई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में एक शानदार कैच पकड़कर फैंस को खुश कर दिया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ओवल स्टेडियम में अंडर19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में देसाई ने कमलेश नागरकोटी की गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान जेसन संघा को आउट किया। गेंद बल्ले पर लगकर पीछे की तरफ गई, जहां फुर्तीले अंदाज़ में चौकन्ने खड़े देसाई ने छलांग लगाते हुए जबर्दस्त कैच लपक लिया। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे हार्विक देसाई ने बेहतरीन कैच पकड़ भारत को तीसरा और एक अहम विकेट दिलाने का काम किया।

Ad

इसके बाद 41वे ओवर की तीसरी गेंद पर विल सदरलैंड को शिवा सिंह की गेंद पर बल्ले का किनारा लेकर आई गेंद को अपने ग्लव्स में फंसा लिया। इस तरह उन्होंने इस फाइनल मैच में 2 कैच लपक और 47 रन की मौके पर पारी खेल जीत में अहम योगदान दिया। इससे पहले हार्विक देसाई ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भी एक ना भूल सकने वाली स्टंपिंग की थी। उन्होंने पाकिस्तानी बल्लेबाज साद खान को शानदार तरीके से स्टंपिंग कर महेंद्र सिंह धोनी की याद ताज़ा की थी। अनुकूल रॉय के ओवर की पांचवी गेंद पर खान क्रीज से आगे निकलकर खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हार्विक देसाई ने उनके इरादे को पढ़ लिया था। आज खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया। पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमें अब तक तीन-तीन बार अंडर-19 वर्ल्डकप जीतने में कामयाब रही थी। अब भारतीय टीम ने ये खिताब चौथी बार अपने नाम कर एक रिकॉर्ड कायम कर दिया ,ऐसा करने वाली टीम इंडिया पहली टीम बन गई है। 217 रन के लक्ष्य को भारतीय जाबांजों ने 12 ओवर शेष रहते ही हासिल कर लिया। मनजोत कालरा ने विजयी शतक लगा कर अपनी बल्लेबाजी का परिचय दिया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications