आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप (ICC U19 World Cup 2022) में 31 जनवरी को यूएई ने प्लेट फाइनल में आयरलैंड को 8 विकेट से हराकर नौवां स्थान हासिल किया। इसके अलावा 11वें स्थान के मुकाबले में वेस्टइंडीज ने ज़िम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया। पांचवें स्थान के दूसरे प्लेऑफ सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया।
पोर्ट ऑफ़ स्पेन में खेले गए प्लेट फाइनल में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए आयरलैंड की टीम 45.3 ओवर में सिर्फ 122 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसके जवाब में यूएई ने सिर्फ 26 ओवर में दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। ध्रुव पराशर (2/15 और 14) को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
यूएई की तरफ से ध्रुव के अलावा जश गियानानी और आदित्य शेट्टी ने दो-दो विकेट लिए। बल्लेबाजी में यूएई की तरफ से काई स्मिथ ने 49 और पुण्य मेहरा ने नाबाद 48 रन बनाये।
![ICC U19 World Cup में वेस्टइंडीज ने 11वां स्थान हासिल किया](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/1b4e1-16436602331997-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/1b4e1-16436602331997-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/1b4e1-16436602331997-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/1b4e1-16436602331997-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/1b4e1-16436602331997-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/1b4e1-16436602331997-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/1b4e1-16436602331997-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/1b4e1-16436602331997-1920.jpg 1920w)
डिएगो मार्टिन में खेले गए 11वें स्थान के मैच में ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीतकर 50 ओवर में 256/4 का स्कोर बनाया। डेविड बेनेट ने नाबाद 77 और ब्रायन बेनेट ने 62 रनों की पारी खेली, वहीं कोनोर मिचेल ने 42 रनों की तेज़ नाबाद पारी खेली। जवाब में वेस्टइंडीज ने 'मैन ऑफ द मैच' टेडी बिशप (112*) और केविन विखम (104) के शानदार शतकीय पारी की मदद से 50वें ओवर में सिर्फ दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
पांचवें स्थान के प्लेऑफ सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले खेलने हुए बांग्लादेश की टीम 49.2 ओवर में सिर्फ 175 रन बनाकर ढेर हो गई। इसमें 'मैन ऑफ द मैच' अरिफुल इस्लाम ने 100 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से मेहरान मुमताज़ और अवैस अली ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में पाकिस्तान ने 47वें ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। हसीबुल्लाह ने 79 रनों की शानदार पारी खेली।
अंडर 19 वर्ल्ड कप में 3 फरवरी को पांचवें स्थान के लिए श्रीलंका का सामना पाकिस्तान के खिलाफ होगा, वहीं सातवें स्थान के लिए दक्षिण अफ्रीका का सामना बांग्लादेश के खिलाफ होगा।
![ICC U19 World Cup में पाकिस्तान की जीत](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/3e57a-16436603933493-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/3e57a-16436603933493-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/3e57a-16436603933493-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/3e57a-16436603933493-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/3e57a-16436603933493-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/3e57a-16436603933493-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/3e57a-16436603933493-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/02/3e57a-16436603933493-1920.jpg 1920w)