वर्ल्ड कप में हुआ चौंकाने वाला उलटफेर, 'भारतीय' खिलाड़ियों की टीम हारी, ज़िम्बाब्वे की टीम को बड़ा झटका

ICC Women
ICC Women's Under-19 T20 World Cup

दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे ICC Women's Under-19 T20 World Cup में आज हर ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच दो प्लेऑफ मैच खेले गए। स्कॉटलैंड ने यूएसए को पांच विकेट और इंडोनेशिया ने ज़िम्बाब्वे को तीन विकेट से हराकर टूर्नामेंट का अंत किया।

Ad

भारतीय मूल की खिलाड़ियों से भरी यूएसए की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 147/7 का स्कोर बनाया, जिसमें लास्या मुल्लापुडी ने 33 गेंदों में सबसे ज्यादा 43 रन बनाये। जवाब में स्कॉटलैंड ने 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। कैथरीन फ्रेजर ने 47 गेंदों में 59 रनों की शनदार पारी खेली। इसके अलावा फ्रेजर ने 23 रन देकर 3 विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ICC Women's Under-19 T20 World Cup
ICC Women's Under-19 T20 World Cup

ज़िम्बाब्वे ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 86/8 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में इंडोनेशिया ने 18 ओवर में सात विकेट खोकर जीत हासिल की और बड़ा उलटफेर किया। इंडोनेशिया की नी लूह डेवी ने सिर्फ 18 रन देकर 5 विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Ad

21 जनवरी से अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स मुकाबले खेले जाएंगे। पहले दिन भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया, मेजबान दक्षिण अफ्रीका का सामना बांग्लादेश, इंग्लैंड का सामना आयरलैंड और न्यूजीलैंड का सामना रवांडा से होगा। 22 जनवरी को भारत का सामना श्रीलंका और वेस्टइंडीज का सामना रवांडा से होगा।

ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ग्रुप डी में पहले स्थान पर रही थी। उनके अलावा ग्रुप ए में बांग्लादेश, ग्रुप बी में इंग्लैंड और ग्रुप सी में न्यूजीलैंड पहले स्थान पर रही थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रही थी, वहीं ग्रुप बी में पाकिस्तान, ग्रुप सी में वेस्टइंडीज और ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरे स्थान पर रही थी। श्रीलंका, रवांडा, आयरलैंड और यूएई की टीम अपने-अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रही थी।

Edited by Prashant
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications