ICC Women’s World Cup 2017: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की

ब्रिस्टल में खेले गए आईसीसी महिला विश्व कप के एक मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड के 219/9 के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने प्लेयर ऑफ़ द मैच एलिस पेरी की 71 रनों की शानदार पारी की बदौलत 49वें ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया अब 6 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे और न्यूजीलैंड 3 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूजी बेट्स (51) और केटी पर्किंस (52) के अर्धशतकों की मदद से 219 रन बनाये। एरिन बर्मिंघम ने भी 35 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। सूजी बेट्स अपना 100वां मैच खेल रही थीं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मेगन शट और जेस जोनासन ने 3-3 और अमांडा जेड-वेलिंगटन एवं एश्ली गार्डनर ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिस पेरी ने 71 रनों की लाजवाब पारी खेलकर टीम की जीत पक्की की। कप्तान मेग लैनिंग ने 48 और एलेक्स ब्लैकवेल ने नाबाद 36 रनों का अहम योगदान दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से एना पीटरसन और एमेलिया केर ने 2-2 और ली तहुहू ने 1 विकेट लिया। स्कोरकार्ड: न्यूजीलैंड: 219/9 (केटी पर्किन्स 52, सूजी बेट्स 51, जेस जोनासन 3/33) ऑस्ट्रेलिया: 220/5 (एलिस पेरी 71, मेग लैनिंग 48)

Ad
Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications