महिला विश्व कप क्वालीफ़ायर: भारत ने श्रीलंका को 114 रनों से हराया

कोलंबो के पी सारा ओवल में आज से शुरू हुए महिला विश्व कप क्वालीफ़ायर के एक मुकाबले में भारत ने मेजबान श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में 114 रनों से हरा दिया। ग्रुप ए में भारत और श्रीलंका के अलावा आयरलैंड, ज़िम्बाब्वे और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं। भारत के लिए आज प्लेयर ऑफ़ द मैच देविका वैद्य और कप्तान मिताली राज के अलावा दीप्ति शर्मा ने अर्धशतक लगाया। गेंदबाजी में एकता बिष्ट और राजेश्वरी गायकवाड़ ने बढ़िया प्रदर्शन किया। भारत के लिए आज सोनी यादव ने अपना डेब्यू किया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। मोना मेशराम के रूप में भारत को पहला झटका 9 के स्कोर पर ही लग गया। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने देविका वैद्य के साथ दूसरे विकेट के लिए 123 रन जोड़े। दोनों बल्लेबाजों ने अपना-अपना अर्धशतक पूरा किया। दीप्ति शर्मा 54 रन बनाकर आउट हुई। देविका वैद्य ने 89 रनों की पारी खेली और कप्तान मिताली राज के साथ उन्होंने 49 रन जोड़े। मिताली राज ने नाबाद 70 रन बनाये और भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 259/4 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका की तरफ से उदेशिका प्रबोधनी ने दो विकेट लिया। श्रीपली वीराकोडी और इनोशी प्रियदर्शनी ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका को पहले विकेट के लिए 42 रनों की अच्छी शुरुआत मिली लेकिन इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और 50 ओवरों में उनका स्कोर 145/8 ही रहा। श्रीलंका की तरफ से किसी ने भी अर्धशतक नहीं बनाया और हसिनी परेरा ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाये। भारत की तरफ से एकता बिष्ट और राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो-दो और दीप्ति शर्मा ने 1 विकेट लिया। श्रीलंका की तीन बल्लेबाज रन आउट हुई और भारत ने 114 रनों से जीत हासिल की। भारत का अगला मैच कल कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड में थाईलैंड के खिलाफ होगा। आज के अन्य मुकाबलों में ग्रुप ए में आयरलैंड ने ज़िम्बाब्वे को 119 रनों से हराया। ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 63 रनों से और बांग्लादेश ने पापुआ न्यू गिनी को 118 रनों से हराया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications