ICC World Cup 2019: 3 भारतीय खिलाड़ी जो खेल सकते हैं अपना अंतिम विश्वकप

आईसीसी विश्व कप 2019 को शुरु होने में अब एक साल से भी कम का समय बचा है। इस टूर्नामेंट का आयोजन अगले गर्मियों में इंग्लैंड और वेल्स में होने वाला है। 10 टीमें (भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान) ने टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया है और भारत इसे जीतने के लिए पसंदीदा टीमों में से एक है। भारत की वर्तमान वनडे इंटरनेशनल टीम इस समय अच्छे फॉर्म में दिख रही है। जिसमें युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का एक बड़ा मिश्रण है जो टीम को अच्छी तरह से संतुलित करता है। के एल राहुल, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी अगले साल जून में अपने विश्वकप की शुरुआत के लिए लगभग निश्चित नाम हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ भारतीय खिलाड़ी 30+ की उम्र में बेहतरीन खेल रहे हैं और अपने करियर का तीसरा या चौथा टूर्नामेंट में खेलने जा रहे हैं। 2023 आईसीसी विश्व कप पांच साल दूर है इसलिए 2019 का विश्वकप कुछ अनुभवी भारतीय सितारों के लिए आखिरी विश्वकप टूर्नामेंट हो सकता है। आइए उन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर नज़र डालतें हैं जो 2019 में अपना आखिरी विश्व कप में खेल सकते हैं।

Ad

#1 एमएस धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना चौथा एकदिवसीय विश्वकप खेलेंगे। उन्होंने राहुल द्रविड़ की कप्तानी के अंतर्गत 2007 में विश्व कप में अपना पदार्पण किया था और बाकी दो विश्व कप में टीम का नेतृत्व किया। वह खेल के इतिहास में सबसे सफल एकदिवसीय कप्तानों में से एक रहे और 2011 में भारतीय टीम का नेतृत्व करके टीम को विश्व विजेता बनाया। हालांकि वह टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं और खेल के सभी प्रारूपों से कप्तानी छोड़ दिये है, इस 36 वर्षीय खिलाड़ी का अगले गर्मियों में इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले क्रिकेट के महाकुंभ में विकेटकीपिंग दस्ताने संभालना लगभग निश्चित हैं। वह फिलहाल अच्छे बल्लेबाजी फॉर्म में भी हैं और बहुत रन बना रहे हैं। हालांकि यह इस महान भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी के लिए अंतिम विश्व कप हो सकता है। 2023 का विश्व कप पूर्व भारतीय कप्तान ले लिए खेलना लगभग अंसभव है क्योंकि वह इस साल जुलाई में 37 के हो जायेगे। धोनी की जगह लेने के लिए आने वाले समय में ऋषभ पंत या ईशान किशन जैसे युवाओं से उम्मीद की जा सकती है।

#2 शिखर धवन

दिल्ली का यह बल्लेबाज लगातार दूसरा विश्व कप खेलेगा। धवन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित 2015 विश्व कप में भारत के लिए असाधारण रहे थे और टूर्नामेंट में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। 51.50 की औसत से 412 रन के साथ वह 2015 विश्व कप में भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज थे। दिसंबर में धवन 33 वर्ष के हो जायेगे और 2019 विश्व कप में उनसे भारत के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है। वह पारी की शुरुआत करने के लिए लगभग निश्चित सलामी बल्लेबाज हैं और इंग्लैंड की परिस्थितियों में नई गेंद के खिलाफ महत्वपूर्ण काम कर सकता है। 2023 विश्व कप में शिखर धवन के खेलने की संभावनाएं बहुत कम दिखती है। इस समय भारतीय क्रिकेट टीम में जगहों के लिए बहुत तेज जद्दोजहद है और वह 2023 तक 37 हो जायेंगे।

#3 रोहित शर्मा

वह एक और क्रिकेटर हैं जो फिलहाल अपनी उम्र में 30 के आंकड़ें में है। रोहित शर्मा सीमित ओवरों के प्रारूप में भारत के लिए सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक है। एकदिवसीय क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले मुंबई का यह बल्लेबाज दुनिया का एकमात्र खिलाड़ी है। 31 वर्षीय बल्लेबाज ने भारत के लिए 180 वनडे इंटरनेशनल खेले हैं और 44.55 की औसत से 6594 रन बनाए हैं। यह उनका दूसरा विश्व कप होगा और अगर चोट को छोड़ दें तो वह दूसरे खिलाड़ी होंगे जो विश्व कप में भारतीय पारी की शुरुआत करने के लिए निश्चित हैं। 2019 विश्व कप में भारत के लिए रोहित शर्मा का अनुभव और विशेषज्ञता महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। 330 रनों के साथ वह 2015 विश्व कप में भारत के लिए शानदार थे। हालांकि यह आखिरी बार हो सकता है जब हम एकदिवसीय विश्वकप में रोहित शर्मा को देख सकेंगे। 2023 विश्वकप के लिए रोहित की भी उम्र उनका साथ नहीं देगी और ऐसे में उन्हें टीम में अपना स्थान बरकरार रखना मुश्किल हो सकता है। लेखक- सुजीत मोहन अनुवादक- सौम्या तिवारी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications