ICC World Test Championship 2023-25 Points Table (अंक तालिका)

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2023-25)
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2023-25)

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship, WTC) के तीसरे संस्करण (2023-25) की शुरुआत गत विजेता ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच Ashes 2023 के साथ हुई। पिछले दो संस्करण की तरह इस बार भी 9 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं और अंत में टॉप 2 टीम फाइनल में जगह बनाएंगी।

WTC 2023-25 में कुल मिलाकर 27 सीरीज और 68 मुकाबले खेले जाने हैं। हर टीम को अपने घर और विदेश में 3-3 सीरीज खेलनी हैं। इसका फाइनल 2025 में लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इससे पहले 2021 में फाइनल साउथैम्पटन और 2023 में द ओवल में खेला गया था।

ICC WTC 2023-25 का पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:

टीमसीरीज मैचजीत हार ड्रॉ/टाईपॉइंट्सअंक प्रतिशत
पाकिस्तान1220024100
भारत121011666.67
ऑस्ट्रेलिया152211830.00
वेस्टइंडीज12011416.67
इंग्लैंड15221915.00
श्रीलंका1202000
बांग्लादेश
न्यूजीलैंड
दक्षिण अफ्रीका

1 अगस्त, 2023 तक अपडेटेड

नोट: स्लो ओवर रेट के कारण इंग्लैंड के 19 और आस्ट्रेलिया के 10 पॉइंट काटे गये हैं

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को इन दो सालों में भारत, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ अपनी 6 सीरीज खेलनी है। इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, भारत, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ अपनी 6 सीरीज खेलने वाली हैं। पाकिस्तान को इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ 6 सीरीज खेलने हैं।

भारत को इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी 6 सीरीज खेलनी हैं। दक्षिण अफ्रीका को भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ 6 सीरीज खेलनी हैं। श्रीलंका को न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ 6 सीरीज खेलनी हैं।

न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ अपनी 6 सीरीज खेलनी हैं। बांग्लादेश को न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, भारत, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ 6 सीरीज खेलनी हैं। वेस्टइंडीज ने भारत, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ 6 सीरीज खेलनी हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Be the first one to comment