IIT दिल्ली ने खास ढंग से दिखाया WPL 2023 में खेल रही दिल्ली कैपिटल्स के लिए समर्थन, ब्लू रंग में रंगे नजर आये छात्र 

खिलाड़ियों के कट आउट के साथ फैंस
खिलाड़ियों के कट आउट के साथ फैंस

WPL 2023 का रोमांच देश भर में छाया हुआ है। ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली की फ्रेंचाइजी के लिए भी शहर में खास तरह का उत्साह है और IIT दिल्ली ने एक इवेंट में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए समर्थन व्यक्त किया और स्टूडेंस ने खास तरह से चीयर किया। प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान ने 9-12 मार्च तक अपने लोकप्रिय कल्चरल इवेंट "Rendezvous 2023" का आयोजन किया, जहां दिल्ली कैपिटल्स इस आयोजन के लिए आधिकारिक कम्युनिटी पार्टनर था।

Ad

11 मार्च को, फैंस की भीड़ दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम की जर्सी और नीली टोपी पहनकर अपने शहर की टीम के लिए प्यार और स्नेह प्रदर्शित करने के लिए इवेंट में पहुंची। इसके अलावा, कार्यक्रम के दौरान एक डब्ल्यूपीएल डीसी सपोर्ट बैज पेश किया गया था और फैंस के लिए डीसी की WPL टीम के लिए शुभकामनाएं लिखने के लिए एक महिला-विशिष्ट मैसेज वाल भी थी।

मैसेज वाल के साथ फैंस ने तस्वीर खिंचवाई
मैसेज वाल के साथ फैंस ने तस्वीर खिंचवाई

इसके अलावा, एक डीसी स्टाल भी था जहां आने वाले लोग क्रिकेट-थीम वाले खेलों की एक सीरीज खेल सकते थे और आधिकारिक मर्चेंडाइज ले सकते थे।

Ad

एक एक्टिविटी जिसने सबसे अधिक ध्यान आकर्षित किया, वह 'पैड अप' थी, जिसके लिए प्रतिभागियों को एक क्रिकेट किट लेने और निर्धारित अवधि में तैयार होने की आवश्यकता थी। इस रोमांचक खेल में कई महिला फैंस की भागीदारी देखी गई।

दिल्ली कैपिटल्स के पोस्टर के साथ फैंस ने तस्वीर खिंचवाई
दिल्ली कैपिटल्स के पोस्टर के साथ फैंस ने तस्वीर खिंचवाई

एक उत्साहित महिला फैन ने कहा, "मुझे कभी नहीं पता था कि क्रिकेट किट पहनना कैसा लगता है, अब डब्ल्यूपीएल के साथ, मैं इसे पहनने के बारे में अधिक सशक्त महसूस कर रही हूं।

Ad

एक अन्य फैन ने कहा, "मुझे जेमिमा रॉड्रिग्स की वजह से क्रिकेट पसंद है, वह टीम को बहुत अधिक कूल बनाती हैं।"

गेम खेलने के अलावा, कई छात्रों ने पेंटिंग, डांसिंग, सिंगिंग और एक्टिंग में भाग लिया, जिसमें डब्ल्यूपीएल इन मजेदार गतिविधियों का थीम था। कार्यक्रमों के दौरान, यह बताने के लिए कि कई युवा महिला क्रिकेटरों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का समय आ गया है, फैंस को डीसी की टैगलाइन 'ये है नई दिल्ली' और 'अपना टाइम आ गया' का चांट करते देखा गया।

फेस्ट में इंगेजमेंट की एक्टिविटीज तीन दिनों में लगभग 10,000 छात्रों के अनुमानित दर्शकों तक पहुंचीं, जिससे दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम का पहला कॉलेज कैंपस इवेंट एक शानदार सफलता बन गया।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications