हरमनप्रीत कौर के बारे में जानने योग्य 10 महत्वपूर्ण बातें

भारत को आॅस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक और यादगार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली हरमनप्रीत कौर फैंस के दिलों में अपना घर पक्का कर चुकी हैं। उन्होंने महिला क्रिकेट विश्वकप के सेमीफाइनल में 6 बार की विश्व विजेता आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी करियर की सर्वश्रेष्ठ 171* की नाबाद पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई। उन्होंने भारत के लिए एकदिवसीय क्रिकेट में दूसरी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। हरमनप्रीत कौर की बल्लेबाज शैली भारत के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज सहवाग की याद दिलाती है। कौर गेंद पर सहवाग की भांति तेज प्रहार करना पसंद करती है। आइए अब जानते हैं हरमनप्रीत के बारे में ऐसी ही बातें: 1. हरमनप्रीत कौर आॅस्ट्रेलिया की बिग बैश प्रतियोगिता में खेलने वाली पहली और अकेली भारतीय क्रिकेटर हैं। वे सिडनी थंडर्स की ओर से खेलती हैं। 2. वे इंग्लैंड में ईसीबी लीग में खेलने वाली पहली भारतीय हैं। उनका करार सरे स्टार्स टीम से हुआ है। 3. वे भारत की ओर से एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली सिर्फ दूसरी महिला खिलाड़ी हैं। 4. कौर 2013 में कुछ समय के लिए भारतीय टीम की कप्तान भी रहीं हैं। 5. हरमनप्रीत का सबसे पसंदीदा खिलाड़ी भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे हैं। वे अजिंक्य रहाणे को अपना आदर्श मानती हैं। 6.हरमनप्रीत में फुटबॉल को लेकर गजब का उत्साह रहता है। वे इस खेल की बड़ी भक्त हैं। 7. हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच जिताउ पारी खेलने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने उनको मुबारकबाद दी थी। उन्होंने कहा था कि आप महिला क्रिकेट के लिए आदर्श हैं और निश्चित ही भविष्य के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगी। 8. उन्होंने भारत की तरफ से कुल 55 एकदिवसीय मैच खेले हैं। 9. हरमनप्रीत को इस साल होबार्ट हरिकेन के खिलाफ खेलते समय खेल के सामान को नुकसान पहुंचाने के कारण दोषी पाया गया था। 10. मोगा प्रीमियर क्रिकेट एकाडेमी के मालिक कमलदिस सिंह ने उनका करियर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। कमलदिस सिंह ने शुरूआती समय में उनकी वित्तीय मामलों में उनकी मदद की थी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications