IPL इतिहास के सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी के नाम का हुआ खुलासा, यह दिग्गज सबसे आगे 

Most Selfless player of IPL history (Image - Twitter)
Most Selfless player of IPL history (Image - Twitter)

क्रिकेट के कुछ महान खिलाड़ियों को एक पैनल ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को आईपीएल (IPL) के इतिहास का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी बताया है। इस पैनल में अनिल कुंबले (Anil Kumble), क्रिस गेल (Chrish Gayle), रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa), पार्थिव पटेल(Parthiv Patel) और स्कॉट स्टारिश (Scott Styris) जैसे महान खिलाड़ी शामिल थे।

Ad

ये सभी पूर्व क्रिकेटर जियो सिनेमा पर आयोजित लीजेंड्स लाउंज नाम के एक कार्यक्रम में रैपिड फायर राउंड में कई सवालों के जवाब दे रहे थे। इसमें उनसे शो के होस्ट आकाश चोपड़ा ने पूछा कि आईपीएल इतिहास में उनके मुताबिक सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी कौन है।

आईपीएल का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी कौन?

इस सवाल का जवाब सबसे पहले रॉबिन उथप्पा ने दिया और उन्होंने बिना देरी किये चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी का नाम लिया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस कंप्टीशन में एमएस का अनिल कुंबले के साथ तगड़ा कंटीशन है लेकिन उन्होंने आखिरकार धोनी का ही नाम लिया।

इसके बाद क्रिस गेल, अनिल कुंबले ने भी बिना कुछ सोचे एमएस धोनी का नाम लिया। स्कॉट स्टायरिस ने केन विलियमसन और महेंद्र सिंह धोनी दोनों का नाम लिया। वहीं पार्थिव पटेल ने तो मजाकिया तौर पर खुद का ही नाम लिया था, लेकिन फिर कहा कि महेंद्र सिंह धोनी वाकई में आईपीएल के सबसे ज्यादा सेल्फलेस यानी निस्वार्थ खिलाड़ी रहे हैं। इस तरह से इस सवाल के जवाब में महेंद्र सिंह धोनी को पूर्ण बहुमत मिला और वो जीत गए।

आईपीएल का सबसे स्टाइलिश प्लेयर कौन है?

लेजेंड्स लाउंज के इस कार्यक्रम में आईपीएल के सबसे स्टाइलिश प्लेयर का सवाल भी पूछा गया था। इस सवाल में कुछ ने गेल का नाम लिया, कुछ ने युवराज सिंह का लेकिन ज्यादातर लोगों ने केएल राहुल को सबसे स्टाइलिश प्लेयर बताया।

महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो वह अभी भी आईपीएल में खेल रहे हैं। आईपीएल 2023 में भी वह एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स का कमान संभालते हुए नजर आने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने आईपीएल के अगले सीजन के लिए अभ्यास करना भी शुरू कर दिया था। वहीं, भारत-न्यूजीलैंड के बीच रांची में खेले गए दूसरे टी-20 मैच के दौरान भी महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ मैदान पर दिखाई दिए थे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications