IND 'A' v SA 'A', पहला अनाधिकारिक टेस्ट: दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका को लगे 4 झटके, मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी

भारत ए के खिलाफ बेंगलुरु में चल रहे पहले अनाधिकारिक टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ए ने 4 विकेट पर 99 रन बनाए। पारी से हार बचाने के लिए उन्हें अभी भी 236 रनों की दरकार है। जुबैर हमजा 46 और रूडी सेकण्ड 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 584 रन बनाकर घोषित कर दी थी। तीसरे दिन का खेल शुरू होने पर भारत ने 2 विकेट पर 411 रन से आगे खेलना शुरू किया। मयंक अग्रवाल दूसरे दिन के खेल में एक भी रन नहीं जोड़ पाए और 220 के निजी स्कोर पर हैंड्रिक्स की गेंद पर आउट हुए। कुछ देर बाद श्रेयस अय्यर भी 24 रन बनाकर चलये बने। हनुमा विहारी ने 54 और श्रीकर भरत ने 64 रनों की अहम पारियां खेल टीम का कुल स्कोर 500 पार पहुंचाने में योगदान दिया। अक्षर पटेल ने भी 33 रनों की पारी खेली और भारत ने 8 विकेट पर 584 रनों पर पारी घोषित कर दी। हैंड्रिक्स ने ३ और ऑलिवर ने 2 विकेट चटकाए। दूसरी पारी में खेलने उतरी मेहमान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। एर्वी (3) और पीटर मलान (0) को मोहम्मद सिराज ने चलता किया। इस वक्त कुल स्कोर 6 रन था। इसी स्कोर पर खाया जोंडो भी बिना खाता खोले चलते बने। इस मुश्किल की स्थिति में दक्षिण अफ्रीका को जुबैर हमजा और मुथुस्वामी ने संभाला। चौथे विकेट के लिए इन दोनों ने 86 रन जोड़े। 92 रन के कुल स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका मुथुस्वामी (41) के रूप में गिरा। उन्हें भी मोहम्मद सिराज ने आउट किया। दिन के अंतिम मिनटों में रूडी सेकण्ड आए और 4 रन पर नाबाद लौटे। जुबैर हमजा 46 रन बनाकर नाबाद लौटे और दक्षिण अफ्रीका का कुल स्कोर 99/4 था। मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने लगभग सभी दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ियों को परेशान किया। मेहमान टीम की दूसरी पारी में गिरे सभी 4 विकेट मोहम्मद सिराज ने हासिल किये। संक्षिप्त स्कोर दक्षिण अफ्रीका ए: 246/10, 99/4 भारत ए: 584/8 पारी घोषित

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications