केएल राहुल और मुरली विजय ने दिलाई भारत को मजबूत शुरुआत

रांची टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त तक भारत ने पहली पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए। मुरली विजय 42 और चेतेश्वर पुजारा 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। आउट होने वाले बल्लेबाज लोकेश राहुल रहे, जिन्होंने 67 रन बनाए। भारत पहली पारी के आधार पर अभी ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 331 रन पीछे है। तीसरे सत्र में एक तरफ जहां केएल राहुल ने आक्रामक बल्लेबाजी की, वहीँ दूसरी ओर मुरली विजय ने रक्षात्मक शैली अपनाते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का शानदार ढंग से सामना किया और पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाते हुए भारत को अच्छी शुरुआत दी। राहुल ने इस दौरान अपना पांचवां टेस्ट अर्धशतक भी पूरा किया। पिछली 5 टेस्ट पारियों में यह उनका चौथा अर्धशतक है। बतौर ओपनर एक सीरीज में चार अर्धशतक बनाने के वाले केएल राहुल तीसरे भारतीय बन गए हैं. उनसे पहले 1978-79 में चेतन चौहान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ और दूसरी बार भी उन्होंने 1979-80 में ऐसा किया। नवजोत सिद्धू भी 1997-98 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा कर चुके हैं। पचास रन पूरे होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पैट कमिन्स ने राहुल का ध्यान भंग किया तथा 67 के निजी योग पर विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने उन्हें कैच किया। इस समय भारत का स्कोर 91 था। इसके बाद अंतिम आधे घंटे में चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया। चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय दूसरे विकेट के लिए अब तक 29 रनों की अविजित साझेदारी कर चुके हैं। इससे पहले कप्तान स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल (104) की उम्दा पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ रांची टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी लंच के कुछ देर के बाद 137.3 ओवर में 451 रन पर ऑलआउट हुई। स्मिथ ने 361 गेंदों में 17 चौको की मदद से 178* रन बनाए। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 185 गेंदों में 9 चौके और दो छक्कों की मदद से 104 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। बाएं हाथ के स्पिनर ने 49.3 ओवर में 124 रन देकर पांच शिकार किये। भारतीय टीम का नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में दूसरे दिन भी संघर्ष जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने रांची टेस्ट के दूसरे दिन 299/4 से अपनी पारी आगे बढ़ाई। स्मिथ और मैक्सवेल ने तेजी से रन बंटोरे और 191 रन की साझेदारी की। मैक्सवेल ने उमेश यादव की गेंद पर चौका लगाते हुए अपने टेस्ट क्रिकेट का डेब्यू शतक पूरा किया। उन्होंने इसके लिए 180 गेंदों का सामना कर 9 चौकों और 2 छक्के लगाए। इससे पहले मैक्सवेल का टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर 37 रन था। मैक्सवेल 104 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर साहा को कैच दे बैठे। उन्होंने 185 गेंदों का सामना कर 9 चौके और 2 छक्के लगाए। मैक्सवेल क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ही ऐसा कारनामा कर सके थे। मैक्सवेल के आउट होने के बाद स्मिथ ने मैथ्यू वेड (37) में साथ छठे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। वेड ने भी अच्छे हाथ घुमाए और कुछ दर्शनीय शॉट लगाए। जडेजा ने फिर वेड को साहा के हाथों की शोभा बनाया। अगली ही गेंद पर उन्होंने पैट कमिंस को बोल्ड किया। फिर कप्तान स्टीव स्मिथ ने स्टीव ओ'कीफ (25) के साथ आठवें विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी करके कंगारू टीम को 450 रन के करीब पहुंचाया। यादव ने कीफ को डीप फाइन लेग पर मुरली विजय के हाथों की शोभा बनाया। नाथन लायन को जडेजा ने सिली पॉइंट पर करुण नायर के हाथों झिलवाकर अपना पांचवां शिकार पूरा किया। जोश हेजलवुड (0) को राहुल और जडेजा ने संयुक्त प्रयास की बदौलत रनआउट किया और इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत हुआ। संक्षिप्त स्कोर ऑस्ट्रेलिया पहली पारी: 451/10 (स्मिथ 178*, जडेजा 124/5) भारत पहली पारी: 120/1 (राहुल 67, कमिन्स 22/1)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications