संजय मांजरेकर ने महेंद्र सिंह धोनी से की शुभमन गिल की तुलना, किया दिल छूने वाला ट्वीट 

Ankit
गिल की पारी से प्रभावित हुए संजय मांजरेकर
गिल की पारी से प्रभावित हुए संजय मांजरेकर

हैदराबाद में खेले गए सीरीज के पहले वनडे में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने कीर्तिमान स्थापित किया था। उन्होंने उस मुकाबले में 208 रनों की पारी खेली थी और भारत ने वो मैच 12 रन से जीत लिया था। गिल की उस पारी से पूर्व भारतीय बल्लेबाज और वर्तमान कमेंटेटर संजय मांजरेकर बेहद प्रभावित नजर आए थे।

यूँ तो गिल की पारी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। वह जिस खूबसूरती से बल्लेबाजी करते हैं, हर कोई उनका मुरीद बन जाता है। लेकिन हैदराबाद में दुनिया ने वो देखा, जो इससे पहले सिर्फ चुनिंदा मौकों पर देखने को मिला था। उनका दोहरा शतक देखकर हर किसी ने इस युवा बल्लेबाज की तारीफ की थी। इसी क्रम में संजय मांजरेकर ने उनकी तुलना पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से कर दी है।

गिल की पारी के बाद संजय ने ट्वीट किया, 'जब मैंने धोनी को पहली बार देखा था वह ज्यादातर सीधे छक्के मारते थे। उन्होंने मुझसे कहा था कि वह लगातार बड़े छक्के लगा सकते हैं। गिल के पास भी यही क्षमता है।'

When I saw Dhoni the first time that he mostly hit straight sixes told me that he will be consistent when it comes to big hitting. Gill has the same gift. Fingers crossed for him. 🤞

गौरतलब हो कि गिल ने अपनी उल्लेखनीय पारी में नौ छक्के लगाए थे। उन्होंने ज्यादातर छक्के सीधे (स्ट्रेट) लगाए थे। मैच के दौरान कमेंट्री करते समय भी संजय ने गिल की छक्के लगाने की क्षमता की तारीफ की थी। हिंदी कमेंट्री करते हुए संजय ने कहा था कि उन्होंने किसी भी एक पारी में इतने सारे सीधे छक्के नहीं देखे थे।

गिल निहायती प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं। लेकिन सीमित ओवर क्रिकेट में उनके स्ट्राइक रेट पर बहस होती रही है। इस बीच उन्होंने पिछली कुछ वनडे पारियों में अच्छी रन गति से बल्लेबाजी की है। उन्होंने पहले वनडे में 149 गेंदों में 208 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 139.60 का रहा था। अब 21 जनवरी को होने वाले दूसरे वनडे में भी सबकी नजरें उन पर रहने वाली है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Be the first one to comment