न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज के नाम के पीछे का राज, भारत से जुड़ी है कहानी

वह पहले भी भारत दौरे पर आ चुके हैं और अब फिर से आए हैं
वह पहले भी भारत दौरे पर आ चुके हैं और अब फिर से आए हैं

न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच जयपुर में खेल रही है। ऐसे में उनके साथ रचिन रविन्द्र नाम का भी एक खिलाड़ी है और उसके नाम के पीछे एक राज भी है। दो दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों के नामों से उनका नाम लिया गया है। सुनने वालों के लिए यह काफी दिलचस्प कहानी हो सकती है।

Ad

रचिन रविन्द्र के आगे का नाम पूर्व भारतीय खिलाड़ी Rahul Dravid से लिया गया है और बाद Sachin से लिया गया है। इस तरह वह Rachin बने। हालांकि इसके पीछे क्या कहानी थी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उनका नाम राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के नामों से लेकर ही बना है।

रविन्द्र इससे पहले भी भारत दौरे पर आए हैं लेकिन उस समय वह अंडर 19 टीम के साथ थे। भारत के लिए ऋषभ पन्त और वॉशिंगटन सुंदर उस समय अंडर 19 में खेलते थे। रचिन रविन्द्र ने 2016 में भारत का दौरा किया था। ऐसे में अब वह एक बार फिर से आए हैं लेकिन स्थिति पूरी तरह से बदली हुई है। वह पांच साल बाद न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम के साथ आए हैं।

न्यूजीलैंड की टीम ने जयपुर टी20 मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया लेकिन बाद में टीम इंडिया ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से वापसी भी कर ली। कीवी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन मार्टिन गप्टिल ने बनाए। वह 70 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड ने 164 रन का स्कोर खड़ा किया लेकिन यह स्कोर और ज्यादा जाने वाला था। भारतीय गेंदबाजों ने उनको रोका। रविचंद्रन अश्विन और भुवनेश्वर कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किये। न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इसे सही साबित किया लेकिन बाद में कीवी बल्लेबाजों ने भी धाकड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications