INDvSL, तीसरा टेस्ट: मैथ्यूज और चांडीमल की बेहतरीन पारियों के बाद आखिरी सत्र में लड़खड़ाई श्रीलंका की पारी

श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में भारतीय टीम ने श्रीलंका पर शिकंजा कस लिया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 356 रन बना लिए हैं। अभी भी श्रीलंका की टीम भारत से पहली पारी के आधार पर 180 रन पीछे है और उसके महज 1 विकेट शेष हैं। पहला सत्र इससे पहले श्रीलंका ने अपने कल के स्कोर 131/3 से आगे खेलना शुरु किया। एंजेलो मैथ्यूज और कप्तान दिनेश चांडीमल ने संभल कर बल्लेबाजी करते हुए टीम को और कोई झटका नहीं लगने दिया। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच लंच तक 117 रनों की बेहतरीन साझेदारी हो चुकी थी। मैथ्यूज 90 रन और चांडीमल 52 रन बनाकर खेल रहे थे। इस सेशन में 26.3 ओवरों की गेंदबाजी हुई जिसमें श्रीलंका ने 61 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों ने भरपूर कोशिश की लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिल पाया। दूसरा सत्र लंच से चायकाल के बीच भारतीय टीम को एक विकेट मिला। अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज 111 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन का शिकार बने। अगस्त 2015 के बाद उनका ये शतक आया । चायकाल तक श्रीलंकाई टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 270 रन बना लिए थे। इस सत्र में श्रीलंका ने 78 रन बनाए और एक विकेट गंवाया। मैथ्यूज ने आउट होने से पहले कप्तान दिनेश चांडीमल के साथ 181 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। चाय के समय तक कप्तान दिनेश चांडीमल 98 रन बनाकर खेल रहे थे और वो अपने शतक से महज दो रन दूर थे। श्रीलंका की टीम चायकाल तक भारत की पहली पारी से 266 रन पीछे थी। तीसरा सत्र चायकाल के बाद तीसरा सत्र पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहा। एंजेलो मैथ्यूज और दिनेश चांडीमल के बीच हुई 181 रनों की साझेदारी के बाद तीसरे और आखिरी सत्र में भारतीय टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट निकालकर वापसी की। खराब रोशनी के कारण खेल को पहले रोकना पड़ा। श्रीलंका की टीम ने 86 रन और जोड़कर अपने 5 विकेट गंवा दिए। इसी बीच कप्तान दिनेश चांडीमल ने अपना शतक भी पूरा किया। लंच के समय वे 98 रन बनाकर खेल रहे थे। एंजेलो मैथ्यूज के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज चांडीमल का साथ नहीं निभा सका। एक छोर पर वो खड़ रहे लेकिन दूसरे छोर से नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। चांडीमल अभी 147 रन बनाकर नाबाद हैं और कल खेल के चौथे दिन वो ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश करेंगे। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने अब तक सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए हैं। जबकि इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा को 2-2 विकेट मिला है। संक्षिप्त स्कोर भारत पहली पारी 536/7 श्रीलंका पहली पारी 356/9 (दिनेश चांडीमल 147*, एंजेलो मैथ्यूज 111, रविचंद्रन अश्विन 90/3)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications